2020 में आई इस क्राइम सीरीज को मिला था स्पेशल अवार्ड, 8.2 है IMDb रेटिंग
एक इंस्पेक्टर जो अपनी नौकरी से परेशान है, उसके हाथ एक हाई प्रोफाइल मर्डर केस लगता है। इस मर्डर केस की जांच में इंस्पेक्टर के सामने जो सच्चाइयां आती हैं वो दर्शकों को सीरीज से अंत तक बांधे रहती हैं।

अगर आप क्राइम थ्रिलर सीरीज देखने के शैकीन हैं तो आज हम आपको प्राइम वीडियो की ऐसी ही एक सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर अपनी नौकरी से परेशान होता है, तभी उसके हाथ एक हाई प्रोफाइल मर्डर केस लगता है। इस मर्डर केस को सुलझाने में उस पुलिस इंस्पेक्टर के सामने जो सच्चाइयां आती हैं, वो दर्शकों को सीरीज के अंत तक बांधे रहती हैं। इस सीरीज को एक स्पेशल अवार्ड भी मिला है।
क्या पहचान पाए सीरीज का नाम
हथौड़ा त्यागी, हाथीराम चौधरी, इमरान अंसारी…ये नाम सुनकर आपको सीरीज के नाम का अंदाजा तो हो गया है। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस सीरीज का नाम है पाताललोक। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में आया था। सीरीज को कुल 13 अवार्ड्स मिले हैं।
जयदीप को मिला था बेस्ट एक्टर का अवार्ड
इस सीरीज के अबतक दो सीजन आ चुके हैं। आईएमडीबी के मुताबिक, साल 2020 में इस सीरीज को इंडियन टेलीविजन एकेडमी (आईटीए) ने लैंडमार्क ओटीटी का स्पेशल अवार्ड दिया था। इस सीरीज को बेस्ट ओरिजनल ड्रामा सीरीज का एसियन टेलीविजन अवार्ड भी मिला था। जयदीप अहलावत को इस सीरीज के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। अविनाश अरुण को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला है।
सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग
पाताल लोक की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस सीरीज की रेटिंग 8.2 है। इस सीरीज के पहले सीजन में अभिषेक बनर्जी ने हथौड़ा त्यागी का किरदार निभाया था। सीरीज में अभिषेक खतरनाक विलेन बने हैं। जब सीरीज का पहला सीजन रिलीज हुआ था, लोगों ने अभिषेक की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। जयदीप अहलावत के किरदार को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


