
प्रयागराज की लव स्टोरी: 'डॉन जैसी महिला' का रोल निभा रहीं पवित्रा, बताया कब करेंगी शादी?
एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने अपनी सीरीज प्रयागराज की लव स्टोरी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि सीरीज में उनका रोल एक ऐसी महिला का है जो डॉन जैसी है। इस बातचीत के दौरान पवित्रा ने बताया कि उनकी शादी के क्या प्लान्स हैं।
हंगामा ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज प्रयागराज की लव स्टोरी में एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया रजनी सिंह का रोल निभाया है। प्रयागराज की लव स्टोरी 8 जनवरी, 2026 को हंगामा ओटीटी पर आई है। इस सीरीज के बारे में पवित्रा पुनिया ने हमसे बात की। उन्होंने बताया कि कैसे प्रयागराज की लव स्टोरी दूसरी रोमांटिक क्राइम सीरीज से अलग है। इसी बातचीत के दौरान पवित्रा पुनिया ने अपने निजी जीवन से जुड़े एक सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वो कब शादी करेंगी।
प्रयागराज की लव स्टोरी में क्या है खास?
सीरीज के बारे में बात करते हुए पवित्रा ने कहा कि हंगामा ओटीटी की इस सीरीज में दिखाय गया है कि असल में क्या होता है जब दो प्यार करने वाले लोगों को घर से भागकर शादी करनी होती है, क्योंकि उनकी मजबूरी है। जात-बिरादरी का उनपर और दुनिया पर क्या असर पड़ता है। इस सीरीज में वो सही तरीके से दिखाया गया है।
क्यों पवित्रा पुनिया ने सीरीज के लिए कहा हां?
पवित्रा से पूछा गया कि उन्होंने इस सीरीज में काम करने के लिए हां क्यों किया? इसपर पवित्रा ने कहा कि सबसे पहले तो सीरीज के प्रोड्यूसर अरविंद बब्बल जी की वजह से उन्होंने सीरीज को हां कहा।पवित्रा ने कहा कि उन्होंने कभी अरविंद बब्बल के साथ काम नहीं किया है और वो उनके साथ काम करना चाहती थीं। पवित्रा ने कहा कि वो अरविंद बब्बल का बहुत सम्मान करती हैं। वो उनसे कभी हाथ मिलाकर गुड मॉर्निंग नहीं करती हैं, वो पैर छूकर उन्हें प्रणाम करती हैं।
पवित्रा ने कहा कि जब अरविंद कहानी सुनाने बैठे तो उनकी आभा से भी वो काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि बहुत से कारण है शो को हां करने के लिए। हंगामा ओटीटी पर ये सीरीज आ रही थी, एक कारण तो ये है। फिर उन्होंने अपने रोल के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सीरीज में उनका रोल बहुत लंबा नहीं है, लेकिन बहुत मजबूत और प्रमुख रोल है। इस वजह से भी उन्होंने सीरीज के लिए हां कहा।
पवित्रा ने प्रयागराज में किए शक्तिपीठ के दर्शन
इस सीरीज की शूटिंग प्रयागराज में हुई है। प्रयागराज के बारे में बात करते हुए पवित्रा ने कहा वो बहुत आध्यात्मिक इंसान हैं, बहुत से लोगों को ये पता है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज देवभूमि है और उनके लिए सबसे बेहतरीन चीज ये रही कि वो वहां पर मंदिर और धाम में दर्शन करके आईं। पवित्रा ने कहा कि वो शक्तिपीठ गईं, नाग वासुकी मंदिर गईं। उनके लिए प्रयागराज बहुत अच्छी चीज हो गई।
कैसा है पवित्रा पुनिया का किरदार?
पवित्रा ने कहा कि वो सीरीज में रजनी सिंह का किरदार निभा रही हैं। उनका किरदार मजेदार भी है, गाली भी देता है। पवित्रा ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनका किरदार एक डॉन टाइप महिला का मिक्स है। उनके किरदार में एक इंटेंसिटी फैंस को देखने को मिलेगी।
पवित्रा पुनिया कब करेंगी शादी?
कुछ वक्त पहले पवित्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की थीं। इसी से जुड़ा सवाल भी पवित्रा से पूछा गया। पवित्रा से पूछा गया कि वो शादी कब करेंगी? इसपर पवित्रा ने की शादी जरूर होगी, लेकिन इस साल होगी या अगले साल, इसका आइडिया नहीं है। पवित्रा ने कहा कि इस चीज को वो सरप्राइज रखना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि वो बहुत ही जल्द इस चीज का खुलासा करेंगी कि वो कब शादी का प्लान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ प्रोजेक्ट्स हैं पाइपलाइन में और उनकी कमिटमेंट पहले से दी गई है तो जैसे ही वो पूरे होते हैं, फैंस को उनकी शादी की खबर मिलेगी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




