ये हो सकती है पंचायत 5 की कहानी, नीना गुप्ता ने कही थी स्क्रिप्ट लीक होने की बात

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक पंचायत के सभी सीजन ऑडियंस को पसंद आए हैं। हाल में चौथे सीजन में दिखाया गया था कि मंजू देवी का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता पंचायती चुनाव हार जाती हैं। लेकिन उन्होंने हाल में अगले सीजन की स्क्रिप्ट लीक होने की बात कही है।

ये हो सकती है पंचायत 5 की कहानी, नीना गुप्ता ने कही थी स्क्रिप्ट लीक होने की बात

अमेज़न प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक पंचायत है, जिसके सभी सीजन को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला है। हाल में चौथा सीजन भी स्ट्रीम किया गया है जिसमें पंचायती चुनाव और सचिव जी-रिंकी की लव स्टोरी पर फोकस किया गया। लेकिन इस चुनाव में तो मंजू देवी का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता हार जाती हैं। अब ऑडियंस पंचायत सीजन 5 का इंतजार कर रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं नीना गुप्ता सीरीज के स्ट्रीम होने से पहले ही स्क्रिप्ट के बारे में बात कर चुकी हैं।

लीक हो गई पंचायत की स्क्रिप्ट?

दरअसल, पंचायत 4 से पहले मंजू देवी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में नए सीजन की स्क्रिप्ट लीक होने की बात कही थी। जब नीना गुप्ता से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है, चुनाव कौन जीतेगा? तो उन्होंने सवाल घुमा दिया और पत्रकारों से ही पूछ लिया, “आपको क्या लगता है, कौन जीतेगा?” जवाब में जब पत्रकारों ने कहा, “हमें लगता है कि मंजू देवी जीत जाएंगी। लेकिन उसके बाद कुछ हो सकता है। मतगणना में कोई गलती हो सकती है और मंजू देवी फिर अपील करके परिणामों को चुनौती दे सकती हैं और अंत में चुनाव जीत सकती हैं।” ये सुनते ही नीना गुप्ता हंसते हुए कहती हैं, स्क्रिप्ट तो लीक हो चुकी है। अगले सीजन के लिए तैयार हो जाओ।” ऐसा हो सकता है कि पंचायत 5 में मंजू देवी चुनावी नतीजों को चुनाती दें और दोबारा से फुलेरा की प्रधान बन जाएं।

कास्ट

इस सीरीज के किरदार अमर हो गए हैं। पंचायत में प्रधानी जी (रघुवीर यादव), सचिव जी (जीतेन्द्र कुमार), मंजू देवी (नीना गुप्ता), विकास (चंदन रॉय) और प्रह्लाद (फैसल मलिक) जैसे किरदार नजर आ रहे हैं। अब नए सीजन का इंतजार हो रहा है जिसकी शूटिंग इस साल दिसंबर से शुरू हो सकती है।

असली लोकेशन

बता दें कि पंचायत का पहला सीज़न 3 अप्रैल 2020 को आया था और तब से ये सीरीज ग्रामीण भारत की संस्कृति, राजनीति और रिश्तों की सादगी को बेहद खूबसूरती से दिखाती आ रही है। मध्यप्रदेश के महोदय गांव में असली पंचायत कार्यालय में इसकी शूटिंग हुई थी। दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को क्रिटिक्स और ऑडियंस से तारीफें मिली हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।