पंचायत 3-मिर्जापुर 3 समेत इन 5 वेब सीरीज पर पानी की तरह बहाया है पैसा, बजट जानकर उड़ जाएंगे होश
पंचायत, मिर्ज़ापुर, गुल्लक जैसी वेब सीरीज की तीसरी कड़ी पर मेकर्स ने खूब पैसा लगाया है। इतने पैसे में बनाई जा सकती थीं दो फिल्में।

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज हीरामंडी इस समय सुर्ख़ियों में बनी हुई है। मेकर्स ने आठ एपिसोड की इस सीरीज पर करोड़ों रुपये बहाए हैं। 200 करोड़ के मोटे बजट में बनी अब तक की सबसे महंगी वेब सीरीज है। लेकिन सिर्फ हीरामंडी ही नहीं। आने वाले दिनों में कई ऐसी शानदार सीरीज ऑडियंस को एंटरटेन करने वाली है। इन सीरीज को बनाने के लिए मेकर्स ने बजट का विचार नहीं किया। शायाद इसलिए इन सीरीज, सेट एक्टर्स की फीस पर आंख बंद कर पैसा खर्च किया गया। ऐसे में इन वेब सीरीज से कमाई की उम्मीदें बढ़ गई हैं। जल्द ये सीरीज OTT प्लेटफ़ॉर्म पर दस्तक देने को तैयार हैं।
मिर्ज़ापुर 3
अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी स्टारर वेब सीरीज मिर्ज़ापुर 3 के लिए ऑडियंस लंबे इंतजार में बैठी है। इस बार की कहानी आर-पार की होने वाली है। सीरीज में नए एक्टर्स का तड़का देखने को मिलेगा जो कहानी को और ज्यादा शानदार बनाने वाला है। इस सीरीज के दोनों पार्ट्स को ऑडियंस ने खूब पसंद किया अब 100 करोड़ के मोटे बजट में बन रही इस सीरीज को देखने का इंतजार हो रहा है।
पंचायत 3
जितेंद्र कुमार उर्फ़ जीतू भैया एक बार फिर फुलेरा गांव के सचिव बन कर लौट रहे हैं। लेकिन बड़े ट्विस्ट के साथ। हाल में सीरीज की प्रीमियर डेट का एलान हुआ है। 28 मई से देखी जाने वाली ये सीरीज इस बार पहले से ज्यादा इमोशन से भरी कहानी ले कर आने वाली है। इस सीरीज पर मेकर्स को 80 करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़े।
सिटाडेल:हनी बनी
प्रियंका चोपड़ा की इंग्लिश सीरीज के हिंदी वर्जन में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु नज़र आने वाले हैं। इस सीरीज को फैमिली मैन बनाने वाले राज-डीके ने डायरेक्ट की है जो एक स्पाई थ्रिलर होने वाली है। इस सीरीज को बनाने में मेकर्स ने इस सीरीज पर करीब 120 करोड़ तक खर्च किए हैं। हालांकि, इसकी हम पुष्टि नहीं करते।
गुल्लक 3
आम परिवार पर बनी वेब सीरीज गुल्लक सबसे ज्यादा पंसद की गई सीरीज की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल है। इसके तीसरे भाग की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस साल के अंत तक ये सीरीज OTT प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर कर दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने इस सीरीज पर अभी तक 50 करोड़ के आस-पास का खर्च किया है।
कोटा फैक्ट्री 3
स्टूडेंट लाइफ पर बनी वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री के तीसरे सीजन का इंतजार हो रहा है।
रिपोर्ट की माने तो मेकर्स ने इस सीरीज को 30 से 35 करोड़ में बनाने का फैसला किया था। इस सीरीज में जीतू भैया नई कहानी लेकर आने वाले हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


