OTT: पाकिस्तान में जमकर देखी जा रहीं ये 4 बॉलीवुड फिल्में, एक तो 56 दिनों से कर रही ट्रेंड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT Watch: पाकिस्तान में 4 बॉलीवुड फिल्में जमकर देखी जा रही हैं। हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के नाम और प्लॉट बता रहे हैं। इनमें से एक फिल्म 56 दिनों से पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है। 

Netflix Pakistan Top 10
पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहीं ये बॉलीवुड फिल्में

पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड फिल्मों का बोलबाला है। नेटफ्लिक्स टॉप 10 में चार फिल्में बॉलीवुड की हैं। इन फिल्मों में स्पाई थ्रिलर ड्रामा से लेकर रोमांटिक ड्रामा फिल्में भी शामिल हैं। पाकिस्तान की टॉप 10 ट्रेंडिंग वाली लिस्ट में एक बॉलीवुड फिल्म 56 दिनों यानी 8 हफ्तों से ट्रेंड कर रही हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में।

1.अल्फा

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 1 पर है। अल्फा एक यश राज फिल्म्स के स्पाई-यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में बॉबी देओल निगेटिव रोल में नजर आए हैं। बॉबी देओल के अलावा फिल्म में अनिल कपूर नजर आए हैं। अल्फा में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है। पाकिस्तान में ये फिल्म जमकर देखी जा रही है, लेकिन भारत में बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप हुई थी। वहीं, फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 3.4 है। फिल्म को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है।

2. कॉकटेल 2

लिस्ट में दूसरे नंबर पर है शाहिद कपूर की कॉकटेल 2। पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 की लिस्ट में ये फिल्म तीसरे नंबर पर है। कॉकटेल 3 हफ्तों यानी 21 दिनों से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। कॉकटेल 2 एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आई हैं। ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी। फिल्म को होमी अदाजानिया ने डायरेक्ट किया है। कॉकटेल साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। कॉकटेल को भी होमी अदजानिया ने ही डायरेक्ट किया था।

3. मैं वापस आऊंगा

नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ये फिल्म छठे नंबर पर है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी मैं वापस आऊंगा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। फिल्म को भारत में काफी प्यार मिला है। मैं वापस आऊंगा पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर 28 दिनों यानी 4 हफ्तों से ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में शरवरी वाघ, दिलजीत दोसांझ , नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना जैसे कलाकार नजर आए हैं। मैं वापस आऊंगा भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौर में बिछड़े दो प्यार करने वाले लोगों की कहानी है।

4. इक्का

अक्षय खन्ना और सनी देओल की फिल्म इक्का 56 दिनों यानी 8 हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। इक्का एक कोर्टरूम ड्रामा क्राइम थ्रिलर फिल्म है। भारत में भी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजPak में जमकर देखी जा रहीं ये 4 बॉलीवुड फिल्में, एक तो 56 दिनों से कर रही ट्रेंड