वीकेंड पर घर बैठे एंजॉय करें ये 7 सीरीज, लिस्ट में एग्जाम लीक से जुड़ा एक शो भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Weekend Watch: वीकेंड आ चुका है और अगर आप सोच रहे हैं कि इस वीकेंड पर आप क्या देखें, तो हम आपको 7 सीरीज के नाम बता रहे हैं, जो आप देख सकते हैं। साथ ही, हम आपको ये भी बता रहे हैं कि आप ये सीरीज कौन से प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 

OTT Weekend Watch

हर वीकेंड पर अगर आपके मन में भी ये सवाल होता है कि क्या देखा जाए तो हम आपको 7 ऐसी सीरीज के नाम बता रहे हैं जो आप इस शनिवार और रविवार को देख सकते हैं। इन सीरीज को आप कौन से प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, इसकी जानकारी भी हम आपको दे रहे हैं। हम आपको जो लिस्ट बता रहे हैं इसमें हॉरर से लेकर कॉमेडी और क्राइम शोज शामिल हैं।

  1. ऑफ कैंपस

जॉनर: कॉलेज रोमांटिक ड्रामा

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

प्लॉट: ऑफ कैंपस एक अमेरिकन रोमांटिक ड्रामा सीरीज है। यह सीरीज एले केनेडी की इसी नाम की नॉवल पर आधारित है। सीरीज एक म्यूजिक स्टूडेंट और एक कॉलेज के स्टार हॉकी प्लेयर की लव स्टोरी है। सीरीज आपको यंग रोमांस और कॉलेज के दिनों में ले जाएगी। सीरीज में कुल 9 एपिसोड्स हैं।

2. सपने वर्सेज एवरीवन

जॉनर: इमोशनल, क्राइम ड्रामा

ओटीटी प्लेटफॉर्म:अमेजन प्राइम वीडियो

प्लॉट: सपने वर्सेज एवरीवन का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। दूसरे सीजन में जिम्मी और प्रशांत की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। जिम्मी और उसके मामा की लड़ाई और ज्यादा तल्ख हो चुकी है। वहीं, प्रशांत मुंबई में अपने सपने पूरे करने पहुंच चुका है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज के नाम एक खास रिकॉर्ड है। इस सीरीज के दोनों सीजन्स के हर एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 9.3 से ज्यादा है।

3. मटका किंग

जॉनर: पीरियोडिक क्राइम ड्रामा

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

प्लॉट: मटका किंग सच्ची घटना पर आधारित एक सीरीज है। सीरीज की कहानी 1960 से 1980 के बीच मुंबई के अंडरग्राउंड सट्टा बाजार और उसके सबसे बड़े बादशाह रतन खत्री की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज प्राइम पर नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

4. एग्जाम

जॉनर: क्राइम ड्रामा थ्रिलर

ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

प्लॉट: एक जवान लड़की एक खतरनाक एग्जाम लीक करने वाले नेटवर्क के जड़ तक पहुंच जाती है। वो इस खतरनाक क्राइम का खुलासा करती है, इसके बाद उसके जीवन में मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो जाता है। यह एक तमिल वेब सीरीज है जो हिंदी भाषा में भी आप देख सकते हैं।

5. ग्लोरी

जॉनर: स्पोर्ट्स ड्रामा एक्शन, फैमिली

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

प्लॉट: एक हिंसात्मक घटना के बाद एक परिवार बिखर जाता है। बॉक्सिंग कोच पिता के सामने सालों बाद उसके दो बेटे आते हैं। उस पिता के सामने उन बेटों को बॉक्सिंग सिखाने की चुनौती है। सीरीज नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

6. इफ विशेस कुड किल

जॉनर: कोरियन हॉरर

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

प्लॉट: कुछ स्कूल जाने वाले बच्चों के हाथ एक ऐसी मोबाइल ऐप लगती है जो आपकी इच्छा तो पूरी करती है, लेकिन इच्छा पूरी होने के बाद आपकी जान भी ले लेती है।

7. इंस्पेक्टर अविनाश

जॉनर: क्राइम थ्रिलर

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

प्लॉट: इंस्पेक्टर अविनाश का सीजन 2 हाल ही में रिलीज हुआ है। सीजन 2 में उन सवालों का जवाब मिलता है जो सीजन 1 में नहीं मिल पाए थे। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आए हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।