OTT पर इस वीकेंड देखें ये 10 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर हैं 6

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT New Release: ओटीटी पर कुछ बेहतरीन फिल्में और सीरीज हाल ही में जुड़ी हैं। इन सीरीज और फिल्मों को आप 15 और 16 अगस्त वाले वीकेंड पर घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं। 

OTT Weekend Watch
ओटीटी पर देखें ये फिल्में और सीरीज

अगर इस वीकेंड पर आप कुछ अच्छी फिल्में और सीरीज देखना चाहते हैं तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद कुछ बेहतरीन फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो 15 अगस्त के लिए बिल्कुल सटीक हैं। लिस्ट में देशभक्ति वाली फिल्मों से लेकर कॉमेडी और रोमांटिक कंटेंट शामिल है।

1.ऑपरेशन सफेद सागर

OTT: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 8.7

फिल्म/सीरीज के बारे में: ऑपरेशन सफेद सागर हाल ही में रिलीज हुई है। 15 अगस्त के लिहाज से ये सीरीज बिल्कुल सटीक है। देशभक्ति से ओत-प्रोत ये सीरीज वास्तविक और ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। सीरीज साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा चलाए गए एक महत्वपूर्ण सैन्याभियान पर आधारित है।

2. मैं वापस आऊंगा

OTT: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 8.1

फिल्म/सीरीज के बारे में: इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर जुड़ी है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स टॉप 10 में नंबर 1 पर जगह बनाए हुए है। मैं वापस आऊंगा एक इमोशनल रोमांटिक फिल्म है जो भारत-पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना जैसे कलाकार नजर आए हैं।

3. हॉलीडे: अ सोलजर इज नेवर ऑफ ड्यूटी

OTT: जियो हॉटस्टार

IMDb रेटिंग: 7.2

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड के लिए ये फिल्म एकदम परफेक्ट वॉच है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए हैं। उनके साथ फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा नजर आई हैं।

4. गवर्नर

OTT: प्राइम वीडियो

IMDb रेटिंग: 6.6

फिल्म/सीरीज के बारे में: गवर्नर सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। भारत जब अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा था तब आरबीआई गवर्नर रामानन (फिल्म में इस्तेमाल किया गया नाम) को देश को बचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। ये फिल्म उस दौर की घटनाओं को दिखाती है।

5. मां इंटी बंगारम

OTT: सोनी लिव

IMDb रेटिंग: 7.5

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये तेलुगु भाषा की सुपरहिट फिल्म है। सोनी लिव पर आप इस फिल्म को हिंदी में देख सकते हैं। मां इंटी बंगारम एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। एक महिला जिसका अतीत खतरनाक राजों से भरा है वो अपने ससुराल में जगह बनाने के लिए संघर्ष करती है। इस बीच उसके परिवार पर एक गहरा संकट आता है। अब उसके सामने अपने परिवार को बचाने और खुद की पहचान छिपाए रखने की चुनौती है।

6. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

OTT: जी5

IMDb रेटिंग: 8.2

फिल्म/सीरीज के बारे में: उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक साल 2019 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉलीवुड की देशभक्ति वाली फिल्मों में से बेस्ट मानी जाती है। इस फिल्म को आप 15 अगस्त वाले वीकेंड पर देख सकते हैं। फिल्म को धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने ही डायरेक्ट किया है।

7. मुसाफिर कैफे

OTT: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 7.6

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये सीरीज हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। मुसाफिर कैफे एक रोमांटिक सीरीज है जो दिव्य प्रकाश दुबे की इसी नाम की किताब पर आधारित है। मुसाफिर कैफे तीन हफ्तों से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है। सीरीज के सीजन 2 का ऐलान भी हो चुका है।

8. इधयम मुरली

OTT: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 7.6

फिल्म/सीरीज के बारे में: इधयम मुरली एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म हाल ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

9. पेड्डी

OTT: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 5.3

फिल्म/सीरीज के बारे में: पेड्डी तेलुगु भाषा की एक पीरियॉडिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है। राम चरण की ये फिल्म पिछले पांच हफ्तों से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

10. कॉन सिटी

OTT: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 6.8

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक तमिल कॉमेडी फिल्म है। फिल्म तीन हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। एक परिवार जो आम जिंदगी जी रहा है, वो एक बार जुर्म की दुनिया में वापस लौटता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजOTT पर इस वीकेंड देखें ये 10 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर हैं 6