इस वीकेंड OTT पर क्या देखें? क्राइम थ्रिलर से लेकर रोमांस तक, यहां हैं 10 बेस्ट ऑप्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Weekend Watch List: हम आपको 10 फिल्मों और सीरीज की लिस्ट बता रहे हैं जो इस वीकेंड आप घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं। इस लिस्ट में क्राइम थ्रिलर से लेकर रोमांटिक कंटेंट शामिल है। 

OTT Weekend Recommendations
वीकेंड पर देखें ये फिल्में और सीरीज

ओटीटी पर कंटेंट की भरमार है। ऐसे में हम आपको 10 ऐसी फिल्मों और सीरीज की लिस्ट बता रहे हैं जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं। जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, जी5 और नेटफ्लिक्स पर आप इन फिल्मों और सीरीज को स्ट्रीम कर सकते हैं। इस लिस्ट में क्राइम थ्रिलर फिल्मों से लेकर रोमांटिक, सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और सीरीज शामिल हैं।

1. लव इन वियतनाम

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक भारतीय-वियतनामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। फिल्म की कहानी Madonna in a Fur Coat नाम की नॉवल पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक पंजाबी लड़के मानव के इर्द-गिर्द घूमती है। मानव वियतनाम की यात्रा पर जाता है। वहीं, उसका प्यार सिमी पंजाब में ही रहती है। मानव को वियतनाम में एक लड़की से प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब सिमी वियतनाम पहुंच जाती है।

2. द बर्थडे बॉय

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। फिल्म की कहानी पांच दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अमेरिका में पढ़ाई करने गए होते हैं। एक रात जन्मदिन मनाते हुए एक दोस्त की मौत हो जाती है। कैसे होती है ये मौत? इस मौत का राज आपके होश उड़ा देगा।

3. चुंबक

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: चुंबक हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज है। सीरीज हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई है। सीरीज की कहानी चुंबक नाम की सोसाइटी की इर्द-गिर्द घूमती है जहां अतरंगी लोग रहते हैं। ये एक कॉमेडी सीरीज है। सीरीज में अर्जुन बिजलानी, देवेन भोजानी , नीना गुप्ता, हेली शाह, अनंत जोशी और सुमित राघवन जैसे कलाकार नजर आए हैं।

4. GDN

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। आर माधवन फिल्म में लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी गोपालस्वामी दोराईस्वामी नायडू के जीवन की कहानी दिखाती है। जीडीएन को भारत का एडिसन कहा जाता है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

5. द ट्रेटर्स सीजन 2

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: द ट्रेटर्स एक रियलिटी शो है जिसे करण जौहर होस्ट करते हैं। सीजन का फिनाले हो चुका है, लेकिन प्राइम वीडियो पर इस शो का एक नया एपिसोड रिलीज किया गया है। इस एपिसोड में शो में हिस्सा लेने वाले ज्यादातर कंटेस्टेंट पहुंचे थे। इस एपिसोड में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर अपनी भड़ास निकालते नजर आए।

6. माई बायस, माई बॉस

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक रोमांटिक साउथ कोरियन ड्रामा सीरीज है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। दा-रेउम एक बड़ी कंपनी का ऑफर ठुकराकर फैशन स्टार्टअप कंपनी में नौकरी चुनती है। कंपनी में शामिल होने से पहले ही दा-रेउम अनजाने में एक व्यक्ति से उलझ जाती है। बाद में पता चलता है कि वह सख्त मिजाज और वर्कहोलिक सीईओ कांग हा-गी है।

7. मैं एक्टर नहीं हूं

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक हिंदी ड्रामा फिल्म है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है। फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अकेलेपन के शिकार हैं। दोनों के बीच वर्चुअली एक खास रिश्ता बन जाता है।

8. बिच्छू का खेल

OTT: जी5

फिल्म/सीरीज के बारे में: बिच्छू का खेल वैसे तो साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7 है। अगर आपको मिर्जापुर द मूवी और सीरीज में मुन्ना भैया का किरदार पसंद है तो आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए। सीरीज में दिव्येंदु शर्मा लीड रोल में नजर आए हैं।

9. घमासान

OTT: जी5

फिल्म/सीरीज के बारे में: अरशद वारसी की क्राइम थ्रिलर फिल्म हाल ही में जी5 पर रिलीज हुई है। अरशद वारसी के अलावा फिल्म में प्रतीक गांधी भी नजर आए हैं। फिल्म की कहानी एक पुलिस मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। पुलिस के सामने एक खतरनाक डकैत को पकड़ना है।

10. बंदर

OTT: जी5

फिल्म/सीरीज के बारे में: बंदर एक डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है। फिल्म की कहानी समर नाम के एक बुझते सितारे के इर्द-गिर्द घूमती है। समर पर एक लड़की रेप का झूठा आरोप लगाती है। फिल्म की कहानी दिखाती है कि कैसे एक झूठा रेप का केस किसी की जिंदगी बर्बाद कर सकता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजइस वीकेंड OTT पर क्या देखें? क्राइम थ्रिलर से लेकर रोमांस तक, यहां हैं 10 बेस्ट