OTT Weekend List: वीकेंड पर घर बैठकर पार्टनर के साथ करना है चिल? कपल्स के लिए हैं ये 7 वेब सीरीज
मारधाड़ और थ्रिलर या सस्पेंस से हटकर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो अपने बीच की कहानी लगे? यहां बढ़िया वेब सीरीज रेकमेंडेशंस हों जो कपल्स को साथ देखनी चाहिए। देर किस बात की बना लें वीकेंड लिस्ट।

वीकेंड आ चुका है। कई लोगों का पार्टनर के साथ ओटीटी और चिल करने का प्लान भी बन चुका होगा। अगर वॉचलिस्ट नहीं तैयार हुई है तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। वैसे तो जून में कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। अगर थ्रिलर, सस्पेंस से बोर हो गए हैं तो 7 ऐसी वेब सीरीज हैं जो लवर्स या पार्टनर्स साथ में देख सकते हैं।
1.लिटिल थिंग्स
यह काव्या और ध्रुव की कहानी है। आप देखना चाहते हैं कि नए जमाने की कपल्स की जिंदगी कैसी होती है तो यह बढ़िया सीरीज है। यह काव्या और ध्रुव नाम के एक कपल की कहानी है जो मुंबई में लिव-इन में रहते हैं। कहानी सिंपल है। कई सीन्स को देखकर आपको लगेगा कि अरे ये तो हमारी कहानी है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 8.2 है।
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
2.मेड इन हैवन
मेड इन हैवन दो वेडिंग प्लानर्स की कहानी है।। दिल्ली की बड़ी-बड़ी शादियों के पीछे छिपे झूठ, रिश्तों के उतार-चढ़ाव और आज के समाज की कड़वी सच्चाइयों को यह सीरीज़ बहुत ही शानदार तरीके से दिखाती है। इसकी आईएमडीबी रेंटिंग भी 8.2 है।
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
3.हाल लव हाफ अरेंज्ड सीजन 2
डॉक्टर रिया पर शादी का दवाब है। वह कई लड़के रिजेक्ट करती जाती है जिससे परिवार का प्रेशर बढ़ता है। रिया को साथ काम करने वाला जोगी पसंद आ जाता है। दोनों की प्रेम कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। जोगी की प्रेम कहानी में उस वक्त नया मोड़ आता है जब रिया की जिंदगी में वेद नाम का एक प्यारा लड़का आ जाता है। एक तरफ पुराना प्यार है, दूसरी तरफ नई शुरुआत रिया किसे चुनेगी। यह सीरीज सिर्फ लव स्टोरी नहीं बल्कि परिवार और रिश्तों की भी कहानी है। IMDb 7.4।
कहां देखें: अमेजन मिनी टीवी
4.ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3
अगस्त्य एक जिद्दी और गुस्सैल थिएटर निर्देशक है जो दुनिया को अपने से कमतर समझता है। रूमी एक अमीर घर की अटेंशनसीकर लड़की है, जिसे हर समय दूसरों की तारीफ चाहिए। दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, फिर भी प्यार हो जाता है। लेकिन रूमी अगस्त्य को छोड़कर अपने बचपन के दोस्त से शादी कर लेती है। अगस्त्य टूट जाता है। बरसों बाद रूमी को एहसास होता है कि उस शादी में वो प्यार कभी था ही नहीं जो अगस्त्य देता था। आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है।
कहां देखें: अमेजन एमएक्स प्लेयर
5.माइनस वन सीजन 2
रिया और वरुण लिव-इन कपल हैं। दोनों को प्यार है लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि दोनों अलग हो गए। यह कहानी दो टाइमलाइन में चलती है, एक वो वक्त जब दोनों गहरे प्यार में थे। दूसरा वो वक्त जब अलग होने के बाद जिंदगी आगे बढ़ रही है। जब वरुण किसी और से शादी का फैसला करता है, तब दोनों को अहसास होता है कि दिल के कोने में अभी भी कुछ बाकी है। आईएमडीबी रेटिंग 7.6।
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो, Lionsgate Play
6.मॉडर्न लव मुंबई सीजन 1
यह सीरीज मुंबई के बैकड्रॉप पर बनी है। इसमें अलग-अलग छह लव-स्टोरीज हैं। हर किरदार की अलग कहानी है। किसी में पति-पत्नी का टूटता रिश्ता है, किसी को बड़ी उम्र में प्यार मिलता है, किसी में खुद से मोहब्बत करने की सीख है। इस फिल्म में प्यार के अलग-अलग रंग दिखाई दिए हैं। आईएमडीबी रेटिंग 7.6।
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
7.बारिश सीजन 2
अनुज और गौरवी पति-पत्नी हैं। अनुज सेल्फ-मेड बिजनसमैन है। उसे कारोबार में बड़ा नुकसान हो जाता है। वह डिप्रेशन में डूब जाता है। गौरवी उसके बदलाव को समझ नहीं पाती। धीरे-धीरे दोनों के बीच शक, जलन और बेसमझी की खाई बढ़ती जाती है और तलाक की नौबत आ जाती है। आईएमडीबी रेटिंग 7.8।
कहां देखें: एमएक्स प्लेयर, जियो हॉटस्टार
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


