OTT Series: ‘स्कैम 1992’ जैसी ही हैं ये 5 सीरीज, 7 से ज्यादा है हर एक की आईएमडीबी रेटिंग
Series like Scam 1992: ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे सोनी लिव, प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स आदि पर कई ऐसी सीरीज हैं जो ‘स्कैम 1992’ जैसी ही हैं। अगर आपको ‘स्कैम 1992’ पसंद आई थी तो आपको ये सीरीज भी पसंद आएंगी।

आपको ओटीटी सीरीज 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' पसंद आई थी? अगर हां, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में उन सीरीज के बारे में बताया गया है जिनमें 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' की ही तरह कड़क डायलॉग्स, कूटनीति, असली घोटालों और सिस्टम को चुनौती देने वाले किरदार हैं।
फर्जी
ओटीटी: प्राइम वीडियो
आईएमडीबी रेटिंग: 8.3
राज और डीके के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। ये कहानी एक मिडिल क्लास आर्टिस्ट सनी की है, जो अपनी कला का इस्तेमाल कर देश का सबसे सटीक नकली नोट तैयार करता है। अगर आपको 'स्कैम 1992' में हर्षद मेहता की चालाकी और सिस्टम से आगे रहने की जिद पसंद आई थी, तो 'फर्जी' का ये चूहे-बिल्ली का खेल भी आपको बेहद पसंद आएगा।
यहां देखिए ट्रेलर
स्कूप
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
आईएमडीबी रेटिंग: 7.5
'स्कैम 1992' के बाद हंसल मेहता ने पत्रकार जिग्ना वोरा की असल जिंदगी पर आधारित 'स्कूप' बनाई थी। उन्होंने इस सीरीज में करिश्मा तन्ना को लिया था। करिश्मा ने इस सीरीज में एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाई है, जो दूसरे पत्रकार की हत्या के बाद पुलिस, अंडरवर्ल्ड और मीडिया के गंदे नेक्सस में फंस जाती है।
यहां देखिए ट्रेलर
द व्हिसलब्लोअर
ओटीटी: सोनी लिव
आईएमडीबी रेटिंग: 7.4
ये सीरीज भारत के सबसे कुख्यात 'व्यापम घोटाले' से प्रेरित है। कहानी एक ऐसे घमंडी और होनहार मेडिकल छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस सिंडिकेट का हिस्सा बनता है। इस सिंडिकेट से जुड़े लोग जाली डिग्रियां बेचते हैं। सिस्टम की परतों को उघाड़ती ये सीरीज आपको अंदर तक झकझोर देगी।
यहां देखिए ट्रेलर
जामतारा: सबका नंबर आएगा
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
आईएमडीबी रेटिंग: 7.3
अगर आप ये देखना चाहते हैं कि बिना बड़ी डिग्री के भी लोग कैसे दिमाग लगाकर करोड़ों का फ्रॉड कर सकते हैं, तो जामतारा बेस्ट है। झारखंड के एक छोटे से गांव के कुछ लड़के क्रेडिट कार्ड और फिशिंग स्कैम के जरिए देशभर के लोगों को चूना लगाते हैं। इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप, पुलिस की सुस्ती और पैसों के लालच को बेहद बारीकी से दिखाया गया है।
यहां देखिए ट्रेलर
स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी
ओटीटी: सोनी लिव
आईएमडीबी रेटिंग: 7.9
हर्षद मेहता की कहानी के बाद हंसल मेहता ने एक और बड़े घोटाले पर सीरीज बनाई थी। इस सीरीज का नाम 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' है। इस सीरीज में अब्दुल करीम तेलगी के स्टैम्प पेपर घोटाले के बारे में बताया गया है। ये सीरीज 'स्कैम 1992' की तरह ही एक बेहद साधारण बैकग्राउंड से आने वाले व्यक्ति की कहानी है, जो सिस्टम की कमियों का फायदा उठाकर हजारों करोड़ रुपये का नकली स्टैम्प पेपर बनाता है। इसका सस्पेंस, कड़क डायलॉग और शानदार बैकग्राउंड स्कोर आपको वही पुराना मजा देगा।
यहां देखिए ट्रेलर
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

