OTT Series: ‘मिसमैच्ड’ जैसी सीरीज देखनी है? ओटीटी पर इसी तरह के 6 शोज हैं, यहां देखिए पूरी लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोनीलिव, नेटफ्लिक्स, एमएक्स प्लेयर आदि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में कई ऐसी सीरीज हैं जिनकी रेटिंग भी अच्छी है और फेमस वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ देखने वालों को पसंद भी आ रही हैं। यहां देखिए लिस्ट।

OTT Web Series

अगर आपको नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' पसंद आई थी और आप ऐसा ही कुछ देखना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। हमने इस लिस्ट बनाई है जिसमें 6 ऐसी ही सीरीज हैं। इसमें भी कॉलेज की दोस्ती, प्यार, ढेर सारा ड्रामा और दिल छू लेने वाले सीन्स हैं। आइए आपको इस सीरीज के बारे में और बातें बताते हैं।

1. फ्लेम्स

ओटीटी - अमेजन प्राइम वीडियो

रेटिंग - 8.8

'फ्लेम्स' एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है। अगर आप 90 के दशक के बैकग्राउंड वाले गानों, स्कूल-कोचिंग के दिनों के प्यार और पुरानी यादों को फिर से जीना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

2. कॉलेज रोमांस

ओटीटी - सोनी लिव

रेटिंग - 8.3

अगर आपको कॉलेज रोमांस वाली सीरीज देखना पसंद है, तो 'कॉलेज रोमांस' आपके लिए परफेक्ट है। इस सीरीज में तीन पक्के दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो कॉलेज की उलझनों, प्यार, ब्रेकअप और दोस्ती को अपने मजाकिया अंदाज में संभालती हैं। इस सीरीज का ह्यूमर और डायलॉग्स आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

3. कैम्पस डायरीज

ओटीटी - एमएक्स प्लेयर

रेटिंग - 8.7

कॉलेज लाइफ सिर्फ रोमांस नहीं होती, उसमें करियर का प्रेशर, रैगिंग और अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद भी होती है। 'कैम्पस डायरीज' एक्सेल यूनिवर्सिटी के 6 दोस्तों की कहानी है। ये सीरीज थोड़ी ज्यादा रिएलिस्टिक है, जिसमें कॉलेज के मजेदार पलों के साथ-साथ युवाओं की समस्याओं को भी बखूबी दिखाया गया है।

4. नेवर हैव आई एवर

ओटीटी - नेटफ्लिक्स

रेटिंग - 7.8

इस इंटरनेशनल सीरीज में एक इंडियन-अमेरिकन टीनएज लड़की 'देवी' की कहानी दिखाई गई है। 'मिसमैच्ड' की डिंपल की तरह ही देवी भी काफी एंबिशियस है, लेकिन उसकी जिंदगी में ड्रामा और कन्फ्यूजन कूट-कूट कर भरा है। हाई स्कूल रोमांस और फैमिली ड्रामे का ये एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

5. एक्सओ, किटी

ओटीटी - नेटफ्लिक्स

रेटिंग - 6.6

अगर आपको 'मिसमैच्ड' की मॉडर्न लव स्टोरी पसंद आई थी तो 'एक्सओ, किटी' आपको जरूर देखनी चाहिए। ये मशहूर 'टू ऑल द बॉयज' फ्रैंचाइजी का स्पिन-ऑफ है। इसमें किटी नाम की लड़की अपने लॉन्ग-डिस्टेंस बॉयफ्रेंड से मिलने सियोल (साउथ कोरिया) के एक इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल पहुंच जाती है। वहां जाकर उसकी लाइफ में जो ट्विस्ट आते हैं, वो देखने लायक हैं।

6. सेक्स एजुकेशन

ओटीटी - नेटफ्लिक्स

रेटिंग - 8.2

अगर आप कुछ मैच्योर, बोल्ड और मजेदार देखना चाहते हैं, तो 'सेक्स एजुकेशन' एक मास्टरपीस है। ये ब्रिटिश कॉमेडी-ड्रामा सीरीज हाई स्कूल के बच्चों की जिंदगी, उनके रिलेशनशिप्स और दोस्ती को बेहद संजीदगी और हंसी-मजाक के साथ पेश करती है। इसके किरदार इतने बेहतरीन हैं कि आपको इनसे प्यार हो जाएगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।