'पंचायत' या 'गुल्लक' छोड़िए, देखिए TVF की ये 5 वेब सीरीज; आईएमडीबी पर मिली है 9 से ज्यादा रेटिंग

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

TVF Top-5 IMDb Rated Web Series: 'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी सादगी भरी वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो आज ही टीवीएफ की ये 5 वेब सीरीज बिंज वॉच कर डालिए। इन्हें आईएमडीबी पर 9 से ज्यादा रेटिंग मिली है।

'पंचायत' या 'गुल्लक' छोड़िए, देखिए TVF की ये 5 वेब सीरीज; आईएमडीबी पर मिली है 9 से ज्यादा रेटिंग

क्राइम थ्रिलर, हॉरर और मर्डर मिस्ट्री देख-देखकर बोर हो गए हैं? कॉमेडी और सादगी भरी वेब सीरीज देखना चाहते हैं! कोई बात नहीं। आज हम आपको ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बताएंगे। ये टीवीएफ की वेब सीरीज हैं जिनका कॉन्टेंट क्रिएटिव होता है और आईएमडीबी रेटिंग 9 से ऊपर होती है। इनमें से बहुत सारी वेब सीरीज को आप यूट्यूब पर फ्री में भी देख सकते हैं। यहां देखिए टीवीएफ की टॉप 5 वेब सीरीज की लिस्ट।

आईएमडीबी रेटिंग- 9.6

टीवीएफ ने एक महीने पहले एक वेब सीरीज रिलीज की थी। इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 9.6 रेटिंग मिली है। इतना ही नहीं, इस वेब सीरीज का नाम आईएमडीबी की टॉप 250 टीवी शोज की लिस्ट में भी शामिल हो गया है। इस वेब सीरीज का नाम ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ है। पांच एपिसोड की इस वेब सीरीज को आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं।

आईएमडीबी रेटिंग- 9.2

टीवीएफ की सबसे फेमस वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स' और 'संदीप भैया' को आईएमडीबी पर 9.2 रेटिंग मिली है। जिन्होंने अभी तक ये दोनों वेब सीरीज नहीं देखी है वे पहले यूट्यूब पर एस्पिरेंट्स सीजन 1 देखें, फिर संदीप भैया और बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एस्पिरेंट्स सीजन 2 देख सकते हैं।

आईएमडीबी रेटिंग- 9.1

कॉरपोरेट की दुनिया दिखाने वाली वेब सीरीज 'पिचर्स' को आईएमडीबी पर 9.1 रेटिंग मिली है। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि तीन इंजीनियर्स अपनी नौकरी छोड़कर अपने सपनों को पूरा करने की जद्दोजहद में जुट जाते हैं। बता दें, अभी तक इस वेब सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं।

आईएमडीबी रेटिंग- 9

ब्लैक-एंड-व्हाइट वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' को आईएमडीबी पर 9 रेटिंग मिली है। इसे ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर इसलिए बनाया गया है क्योंकि इस वेब सीरीज में स्टूडेंट के ऊपर पढ़ाई के बोझ, अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेने की होड़, अंदर के खोखलेपन और अकेलापन पर बात की गई है। अभी तक इस वेब सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।