Ott Watch : अंडरवर्ल्ड और खूंखार गैंगस्टर की इस 7 एपिसोड की सीरीज देख आप भी बोलेंगे क्या है ये बवाल, 7.3 है इसकी रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
share

आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जो एक गैंगस्टर पर बनी है। इस सीरीज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था क्रिटिक्स और दर्शकों से।

murshid
क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मुर्शिद

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह की क्राइम थ्रिलर सस्पेंस वाली फिल्में और सीरीज अवेलेबल हैं। अब हम आपको एक क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसकी स्टोरी एक रिटायर डॉन के इर्द-गिर्द है। इस सीरीज को काफी पसंद किया गया है और इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

क्या है सीरीज की स्टोरी

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है मुर्शिद। यह एक 7 एपिसोड की हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक रिटायर डॉन अंडरवर्ल्ड की दुनिया में वापस आ जाता है। दरअसल, मुर्शिद पठान एक पर्सनल ट्रैजेडी के बाद क्राइम की दुनिया छोड़ देता है। लेकिन तभी उसका बेटा एक स्मगलिंग डील में फंस जाता है उसके राइवल गुंडे के साथ।

अब क्या मुर्शिद अपने बेटे को इस मुसीबत से निकाल पाएगा या नहीं, ये आपको सीरीज में देखकर पता चलेगा। इसमें जबरदस्त पॉलिटिकल मैनिपुलेशन, अंडरवर्ल्ड की दुनिया के कुछ अनदेखे किस्से बताए हैं। इसमें जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आपको देखने को मिलेंगे।

फिल्म की टीम एंड कास्ट

इस सीरीज तो श्रावण तिवारी ने डायरेक्ट किया है सचिन बंसल ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज में के के मेनन लीड रोल में हैं। इसके अलावा इसमें तनुज विरवाणी, जमील चौधरी, जाकिर हुस्सैन, अनंग देसाई, कर्मवीर चौधरी, वेदिका भंडारी और राजेश श्रिंगापुरे हैं।

के के मनेनन और जाकिर की परफॉर्मेंस

बता दें कि जब सीरीज रिलीज हुई थी तो के के मनन और जाकिर की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। दोनों का स्क्रीन फेस ऑफ और कैमिस्ट्री आपको एंटरटेन करेगी और यही दर्शकों को पसंद आई है।

इसके डायलॉग्स भी काफी जबरदस्त हैं जो के के के हर डायलॉग के साख बिल्कुल परफेक्ट बैठती है।

कहां देखें सीरीज

अगर आप इस सीरीज को देखने चाहते हैं तो इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। ये एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज है जिसे आप परिवार और दोस्तों के साथ देख सकते हैं।

इस सीरीज की खास बात ये है कि ये आपको स्क्रीन से एंगेज रखेगी। एक एपिसोड के बाद हर दूसरा एपिसोड आपको और एंटरटेनिंग करेगा।

हर एपिसोड 35-45 मिनट का है

अगर आपको गैंगस्टर ड्रामा पसंद है तो यह सीरीज आपके लिए बिल्कुल सही है। हर एपिसोड 35-45 मिनट का है।

इसके अलावा इस सीरीज में 90 का साउथ मुंबई एस्थेटिक दिखेगा जिसे देखकर आपको भी मजा आएगा।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है और ये जी5 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है।

फैंस को अब इस सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार है और सभी उनसे इसके नए एपिसोड की मांग कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आते हैं कि नहीं पता नहीं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजअंडरवर्ल्ड और खूंखार गैंगस्टर की इस सीरीज देख आप भी बोलेंगे क्या है ये बवाल