ओटीटी पर मुफ्त में देखना है कुछ मजेदार? सुनील ग्रोवर की ये कॉमेडी फिल्म है पैसा वसूल, IMDb 7.2

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ओटीटी पर फिल्म देखनी है, वो भी फ्री तो सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और राधिका मदान की यह फिल्म देख डालें। मजेदार एक्टिंग और इंट्रेस्टिंग कहानी से हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

ओटीटी पर मुफ्त में देखना है कुछ मजेदार? सुनील ग्रोवर की ये कॉमेडी फिल्म है पैसा वसूल, IMDb 7.2

या उमर में बीड़ी फूंकोगी? अरे कच्ची उमर में बीड़ी पीने से बच्चेदानी झुलस जाएगी, यह डायलॉग है पटाखा फिल्म का। सोशल मीडिया पर इसकी कई रील्स वायरल हैं। इसमें विजय राज सान्या मल्होत्रा और विजय राज को समझाते दिख रहे हैं। इस मूवी में सुनील ग्रोवर भी हैं जिन्हें देखकर आपको काफी मजा आएगा। अगर क्लिप देखने के बाद यह फिल्म देखने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसकी डिटेल बताते हैं।

क्या है कहानी

ओटीटी पर फ्री में कोई मजेदार और अलग फिल्म देखना चाहते हैं तो पटाखा देख सकते हैं। मूवी 2018 में आई थी। इसे विशाल भारद्वाज ने लिखा है। पटाखा राजस्थान के बैकड्रॉप पर बनी है। कहानी दो बहनों पर केंद्रित है। इनका नाम बड़की (राधिका मदान) और छुटकी (सान्या मल्होत्रा) है। दोनों बहनों के बीच जरा भी नहीं बनती। एक-दूसरे की जानी दुश्मन हैं। झगड़ा छोटा-मोटा नहीं बल्कि भारत-पाकिस्तान टाइप राइवलरी है। दोनों के बीच झगड़ा लगवाने का काम सुनील ग्रोवर करते हैं। उन्हें गांववालों ने 'डिपर नारद' नाम दिया गया है। वजह यह है कि वह एक्साइटेड होते हैं तो तेजी से आंख झपकाने लगते हैं। साथ ही लोगों के झगड़े करवाते हैं। मूवी में भी वह बड़की और छुटकी के बीच आग लगाने का काम करते हैं। फिल्म देखने वाले उन्हें इस मूवी का रियल विलन बता रहे हैं।

मूवी की यूएसपी

सुनील ग्रोवर बीते कुछ वक्त से अपने टैलेंट से लोगों को हैरत में डाल चुके हैं। मिमिक्री और कॉमेडी में उनकी हर जगह तारीफ हो रही है। इस फिल्म में उनका रोल देखकर आपको और मजा आएगा। वह एकदम राजस्तानी अंदाज में दिखे हैं। उनका लहजा भी काफी मजेदार है। मूवी में आपको तड़क-भड़क वाले सेट नहीं दिखेंगे बल्कि राजस्थान की मिट्टी की असली खुशबू फील होगी।

किसे देखनी चाहिए ये फिल्म

अगर आप रेग्युलर फिल्मों से बोर हो गए हैं तो यह मूवी देखनी चाहिए। आपको पास कोई ओटीटी कनेक्शन नहीं है ओर फ्री का एंटरटेनमेंट चाहिए तो भी मूवी देख सकते हैं। सुनील ग्रोवर और सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग पसंद हैं तो भी आप यह फिल्म देख सकते हैं। रील्स देखकर इंट्रेस्ट आ गया है तो भी यह फिल्म देख लेनी चाहिए।

कहां देख सकते हैं फिल्म

यह मूवी आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। अगर आपके पास कनेक्शन नहीं है तो यूट्यूब पर फ्री में यह मूवी देखी जा सकती है। फिल्म को आईएमडीबी पर 7.2 रेटिंग मिली है। इसे आप 2 घंटे 14 मिनट में निपटा सकते हैं। पटाखा का जॉनर एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।