OTT पर फ्री में देखें ये 5 क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस में उलझी हर एक कहानी
वीकेंड पर अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना चाहते हैं तो हम आपको 5 ऐसी फिल्में और सीरीज बता रहे हैं जो आप घर बैठे फ्री में देख सकते हैं। हम जो फिल्में और सीरीज बता रहे हैं उसमें आपको सस्पेंस का डोज भी मिलेगा।

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें क्राइम थ्रिलर फिल्में देखने का शौक है तो हम आपको 5 ऐसी ही फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं। इन फिल्मों और सीरीज में आपको सस्पेंस का भी फुल मजा मिलेगा। हम जो फिल्में और सीरीज आपको बता रहे हैं इन्हें आप फ्री में जी5 पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन पर देख सकते हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।
1. मिथ्या
मिथ्या एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज की कहानी एक टीचर (जूही) और छात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है।टीचर अपनी छात्रा (रिया) पर नकल करने का आरोप लगाती है। दोनों के बीच इसे लेकर जंग छिड़ जाती है। रिया जूही से बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। दो सीजन मिलाकर सीरीज में 12 एपिसोड्स हैं।
2. अपरिचित
ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। अपरिचित एक सस्पेंस से भरी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी रामानुजम नामक एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। दिन में रामानुजम एक डरा-सहमा लड़का है, लेकिन रात होते-होते वो हर उस शख्स को सजा देता है जो किसी भी तरह के नियम तोड़ते हैं। फिल्म में विक्रम, प्रकाश राज और सदा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है।
3. टेबल नंबर 21
ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में परेश रावल, राजीव खंडेलवाल और टीना देसाई जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी बच्चे की कॉलेज में रैगिंग होती है। कॉलेज में रैंगिंग करने वालों का बदला वो पिता जैसे लेता है वो हर किसी को हैरान कर देगा। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।
4. वेधा
ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पिता और बेटी की जोड़ी उन लोगों से बदला लेने निकलती है जिन लोगों ने उनके साथ गलत किया होता है। अपना बदला पूरा करने के लिए वो लोगों को मारना शुरू करते हैं, लेकिन एक पुलिस वाला इन हत्याओं पर रोक लगाने की तैयारी करता है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है।
5. भैरवम
ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी दो दोस्तों की कहानी है जो बचपन से साथ रहते हैं, लेकिन एक मंत्री मंदिर के खजाने पर कब्जा जमाने के लिए दो दोस्तों के बीच फूट डलवाता है। ये फिल्म अंत तक आपको बांधे रहेगी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.5 है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


