Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजOtt top 5 these films most watched in 1st week of December
OTT Top 5: दिसंबर के पहले हफ्ते में OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई ये फिल्में, रश्मिका, जाह्नवी कपूर छा गई

OTT Top 5: दिसंबर के पहले हफ्ते में OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई ये फिल्में, रश्मिका, जाह्नवी कपूर छा गई

संक्षेप:

OTT प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते कई नई फिल्मों और सीरीज ने धमाल मचा दिया है। 1 से 7 दिसंबर के बीच किसने कितनी व्यूवरशिप हासिल की, इसकी ताज़ा रिपोर्ट सामने आई है।

Dec 08, 2025 07:30 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OTT प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते कई नई फिल्मों और सीरीज ने धमाल मचा दिया है। 1 से 7 दिसंबर के बीच किसने कितनी व्यूवरशिप हासिल की, इसकी ताज़ा रिपोर्ट सामने आई है। इस लिस्ट में नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो और जियोसिनेमा के टाइटल्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते किसने ओटीटी पर राज किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सनी संस्कारी की तुलसी कुमार

सबसे ऊपर जगह बनाई है नेटफ्लिक्स की चर्चित फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमार’ ने।जाह्नवी कपूर और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म को 1–7 दिसंबर के बीच 2।4 मिलियन लोगों ने देखा है। हल्की-फुल्की कहानी और रिलेटेबल ह्यूमर की वजह से यह तेजी से ट्रेंड कर रही है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की दूसरे दिन की कमाई

कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1

दूसरे नंबर पर है अमेज़न प्राइम वीडियो की फिल्म ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’। 1–7 दिसंबर के बीच इस फिल्म को 2 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। फैंस लंबे समय से इसके डिजिटल रिलीज़ का इंतजार कर रहे थे, जो सीधे व्यूवरशिप में दिखा। फिल्म के दोनों पार्ट्स OTT पर ब्लॉकबस्टर साबित हुए हैं।

मिशन इम्पॉसिबल

वहीं, हॉलीवुड एक्शन फ्रेंचाइज़ की धांसू फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ को प्राइम वीडियो पर 1।6 मिलियन व्यूज़ मिले। फिल्म का क्रेज़ थियेटर्स की तरह ओटीटी पर भी कम नहीं हुआ। फिल्म तीसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बन गई है।

द गर्लफ्रेंड

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है नेटफ्लिक्स की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’, जिसे 1–7 दिसंबर के बीच 1।4 मिलियन लोगों ने देखा। रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने लीड किरदार निभाया है। जाह्नवी कपूर ने अपने फैंस इस फिल्म को जरूर देखने की अपील की है।

द गर्लफ्रेंड

Dies Irae

जियोसिनेमा की ओर से रिलीज़ हुई ‘Dies Irae’ भी पीछे नहीं रही। इसने पहले हफ्ते में 1।2 मिलियन व्यूवरशिप जुटाई है, जो इसके जॉनर और नए कलाकारों के बावजूद काफी मजबूत परफॉरमेंस है।

कुल मिलाकर, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते अलग-अलग जॉनर की फिल्मों का दबदबा रहा—कॉमेडी से लेकर थ्रिलर और एक्शन तक। व्यूवरशिप के आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि डिजिटल स्पेस में कंटेंट की लड़ाई हर हफ्ते और दिलचस्प होती जा रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।