Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजOTT Top 5 Reality Shows this Week Most Watched Web Series
ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए रियलिटी शोज, कपिल शर्मा को पछाड़ यह शो बना नंबर वन

ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए रियलिटी शोज, कपिल शर्मा को पछाड़ यह शो बना नंबर वन

संक्षेप:

OTT Top 5 Reality Shows: ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए रियिलटी शोज की लिस्ट में ना तो कपिल शर्मा और ना ही बिग बॉस पहले पायदान पर है, तो फिर सबसे ज्यादा देखा गया रियलिटी शो कौन सा है? चलिए जानते हैं।

Jan 06, 2026 10:52 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जो शोज कभी टीवी पर जलवा काटा करते थे, अब वो ओटीटी पर धमाल मचा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उन सीरियल्स के बारे में जो पिछले हफ्ते ओटीटी पर खूब देखे गए हैं। लिस्ट में टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो की तमिल फ्रेंचाइजी से लेकर अमिताभ बच्चन का KBC और कपिल शर्मा का शो भी शुमार है। लेकिन किसे कितने व्यूज मिले हैं और कौन सा शो टीआरपी के मामले में टॉप पर रहा है? चलिए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिग बॉस (तमिल) - विजय सेतुपति होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस तमिल का 9वां सीजन ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए शोज में शुमार है। सिर्फ पिछले हफ्ते में 13 लाख के करीब दर्शकों ने यह शो देखा है।

कौन बनेगा करोड़पति - अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो KBC इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखे गए रियलिटी शोज की लिस्ट में चौथी पोजिशन पर रहा है। पिछले हफ्ते 14 लाख के करीब लोगों ने इस शो को सोनी लिव पर देखा है।

इंडियन आइडल - ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर प्रसारित होने वाला रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखे गए शोज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो - ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाला रियलिटी कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथा सीजन चल रहा है और पिछले सभी सीजन की तरह इस सीजन को भी ढेर सारा प्यार मिल रहा है। पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा देखे गए शोज की लिस्ट में 21 लाख व्यूज के साथ यह दूसरे नंबर पर रहा है।

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 - जियो हॉटस्टार पर 'लाफ्टर शेफ्स' का तीसरा सीजन आ चुका है और कपिल शर्मा को भी पछाड़ते हुए यह शो लिस्ट में पहले पायदान पर काबिज है। सिर्फ इसी शो को पिछले हफ्ते में 42 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।