Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजott top 5 most watched films list, ayushmann khurrana thamma, the girlfriend kaatha are trending
सबसे ज्यादा व्यूज देकर ऑडियंस ने इस फिल्म को बनाया नंबर 1, OTT पर चला इन 5 फिल्मों का जादू

सबसे ज्यादा व्यूज देकर ऑडियंस ने इस फिल्म को बनाया नंबर 1, OTT पर चला इन 5 फिल्मों का जादू

संक्षेप:

OTT फिल्मों का व्यूवरशिप रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। इस फिल्म के रिपोर्ट कार्ड में टॉप 5 फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में ये एक फिल्म छाई हुई है। इस फिल्म ने आते ही OTT ऑडियंस की लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बना ली है।

Dec 22, 2025 07:56 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OTT पर आई फिल्मों की लिस्ट आ गई है। व्यूवरशिप के मामले में इन 5 फिल्मों ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रश्मिका मंदाना की फिल्म लगातार ऑडियंस की फेवरिट लिस्ट में बनी हुई है और टॉप कर ही है। वहीं इस बार नवाज़ुद्दीन की रात अकेली है भी छा गई है।ल कुछ ही दिनों में फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला है। रश्मिका मंदाना की फिल्म पिछले तीन हफ्तों से टॉप पर बनी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थामा

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म थामा को थिएटर पर जबरदस्त रिएक्शन मिला था। अब ये फिल्म OTT पर भी धमाका कर रही है। हाल में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थामा आते ही छा गई है। OTT ऑडियंस ने एक हफ्ते में इस फिल्म को 31 लाख से ज्यादा बार देखा है। आने वाले दिनों में ये फिल्म व्यूज में कमाल कर सकती है। ये फिल्म OTT व्यूवरशिप के मामले में नुम्बर 1 पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:2026 में होगी सबसे बड़ी फिल्मी टक्कर, सुपरस्टार की धांसू फिल्मों में होगा क्लैश
ये भी पढ़ें:सलमान को नहीं पसंद अपनी ये दो फिल्में, मशहूर सिंगर्स को बनाना चाहते हैं विलेन
थामा एडवांस बुकिंग

द गर्लफ्रेंड

रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड पिछले तीन हफ्तों से ज्यादा समय से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। OTT व्यूवरशिप के मामले में फिल्म नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म एक भूमा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। वो एक ऐसे रिश्ते में बंधी है जिससे वो बाहर निकलना चाहती है।

द गर्लफ्रेंड

कांथा

नेटफ्लिक्स पर दुलकर सलमान की एक फिल्म कांथा पसंद की जा रही है। फिल्म एक अनोखी कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में एक एक्टर महादेवन और डायरेक्टर अप्पा के बीच के बुरे रिश्ते को दिखाया जाता है। दोनों की दुश्मनी की वजह से फिल्म की हीरोइन का मर्डर हो जाता है।इस फिल्म को पिछले एक हफ्ते में 15 लाख से ज्यादा बार देखी गई है। ये नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें:सलमान खान की ऑनस्क्रीन मां रीमा लागू की इस एक्टर के साथ उड़ी थी अफेयर की खबर
कांथा

मिशन इम्पॉसिबल

टॉप क्रुज स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म मिशन इम्पॉसिबल के लिए क्रेज रहा है। पिछले हर पार्ट को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है। हाल में OTT आई फिल्म सिर्फ एक हफ्ते में 13 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। ये फिल्म OTT व्यूवरशिप के मामले में चौथे नंबर पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:धनुष की ‘तेरे इश्क में’ और अजय की ‘दे दे प्यार दे 2’ OTT रिलीज डिटेल्स, जानिए
मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन

रात अकेली है

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म रात अकेली है हाल में नेटफ्लिक्स पर आई है। फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है और ट्रेंड कर रही है।

रात अकेली है

कुछ ही दिनों में ये फिल्म 12 लाख से ज्यादा व्यू के साथ नंबर 5 पर बनी हुई है। फिल्म की कहानी ऑडियंस को पसंद आ रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।