इस हफ्ते OTT का किंग रहा यह शो, सलमान और अमिताभ भी नहीं छीन पाए ताज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT Top 10 Most Watched: ओटीटी पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखे गए शोज की लिस्ट में रोहित शेट्टी के शो को पछाड़ते हुए एक नया रियलिटी शो आगे निकल गया है।

OTT most watched this week
ओटीटी पर इस हफ्ते कौन सी पोजिशन पर रहा कौन सा शो और फिल्में? जानिए।

ओटीटी पर हर हफ्ते दर्जनों नई फिल्में और शोज आ जाते हैं, लेकिन ऐसे कम ही होते हैं जो टॉप 10 में अपनी जगह बना पाएं। ज्यादातर मौकों पर पुरानी फिल्में और शोज ही ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जा रहे कॉन्टेंट की लिस्ट में अपनी जगह बदलते रहते हैं। लेकिन इस हफ्ते एक शो ऐसा आया है, जिसने रिलीज के साथ ही अपनी जगह टॉप 3 में बना ली है। इस शो ने बड़े-बड़े शोज को पछाड़ते हुए ऑरमैक्स मीडिया की 10 सबसे ज्यादा देखे गए शोज और फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। तो चलिए जानते हैं पिछले हफ्ते ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए कॉन्टेंट की लिस्ट। इसकी शुरुआत हम बॉटम से टॉप की तरफ करेंगे।

बॉटम 3 में रहीं ये पॉपुलर फिल्में

शुरुआत नीचे से ऊपर की तरफ करते हुए पहले तो यह जान लेते हैं कि जिन फिल्मों को कभी ओटीटी पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था, वही अब बॉटम में पहुंच चुकी हैं। मलयालम एक्शन-थ्रिलर मूवी 'आई नोबडी' जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी और तभी से इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि अब यह फिल्म बॉटम में पहुंच गई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'अल्फा' टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 9 पर काबिज है।

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। टॉप 10 में नंबर 8 पर है मल्टीस्टारर फिल्म धमाल-4। इंदु कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

टॉप 3 में नहीं पहुंच पाए ये नाम

बॉटम 3 से ऊपर बढ़ते हुए अब बात करते हैं नंबर 4 से लेकर नंबर 7 के बीच रही फिल्मों और शोज की। लिस्ट में नंबर 7 पर है जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज "ठुकरा के मेरा प्यार"। यह इस सीरीज का सीजन 2 है और अभी भी यह टॉप 10 में जगह बनाए हुए हैं। पिछले हफ्ते की मुकाबले यह लिस्ट में ऊपर आया है। लिस्ट में नंबर 6 पर काबिज है सालों से हमारा मनोरंजन कर रहा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'। भले ही फिनाले एपिसोड रिलीज हुए वक्त हो गया है, लेकिन अभी भी अमेजन प्राइम वीडियो का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' लिस्ट में नंबर 5 पर बना हुआ है। बात करें नंबर 4 पर मौजूद शो की तो यहां पर अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपनी जगह पक्की किए हुए है।

टॉप 10 के विनर्स रहे हैं ये शोज

अब बात करते हैं उन शोज की जो पिछले हफ्ते की रेटिंग और पॉपुलैरिटी के आधार पर विनर्स साबित हुए हैं। ये वो शोज हैं जो टॉप 10 की लिस्ट में टॉप 3 में रहे हैं। जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' इस हफ्ते नंबर 2 से खिसककर नंबर 3 पर आ गया है। क्योंकि इसकी जगह ले ली है जियो हॉटस्टार पर ही हाल में शुरू हुए रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने। सलमान खान होस्टेड यह रियलिटी शो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। बात करें लिस्ट के विनर कॉन्टेंट की तो इस हफ्ते भी समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' नंबर वन पर बना हुआ है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजइस हफ्ते OTT का किंग रहा यह शो, सलमान और अमिताभ भी नहीं छीन पाए ताज