Thriller Movie: 7.2 रेटिंग वाली फिल्म, एक गेम शो बना जिंदगी-मौत का खेल, आखिरी ट्विस्ट दिमाग चकरा देगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Best OTT Thriller Film: साल 2013 में एक फिल्म आई थी। ये फिल्म अभी भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देती है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

Table number 21
ओटीटी पर है ये 7.2 रेटिंग वाली फिल्म

अगर आप इस वीकेंड किसी ऐसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म की तलाश में हैं तो आप सही जगह आए हैं। हम आज जिस फिल्म के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो फिल्म आपको शुरुआत से अंत तक स्क्रीन से चिपकाए रखेगी। इतना ही नहीं, इस फिल्म का क्लाइमेक्स आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

साल 2013 में आई थी ये फिल्म

बता दें, ये फिल्म साल 2013 में आई थी और आज भी लोगों के वॉच लिस्ट में मौजूद है। यह थ्रिलर फिल्म माइंड-गेम से भरी है। इसके आखिरी में एक सोशल मैसेज भी छिपा है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है।

क्या है इस थ्रिलर फिल्म का नाम?

हम बात कर रहे हैं निर्देशक आदित्य दत्त की फिल्म 'टेबल नंबर 21' (Table No. 21) की। इस फिल्म में राजीव खंडेलवाल, टीना देसाई और परेश रावल है।

OTT Watch : क्राइम थ्रिलर के हैं फैन तो ओटीटी पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार रीजनल फिल्में, बढ़ा देंगी दिल की धड़कनें

फिल्म की कहानी

इस फिल्म में एक मीडिल क्लास कपल, विवियन और सिया की कहानी दिखाई गई है। विवियन और सिया एक आलीशान वेकेशन जीतते हैं। वहां उनकी मुलाकात मिस्टर खान (परेश रावल) नाम के एक रहस्यमयी शख्स से होती है। मिस्टर खान उन्हें 21 करोड़ रुपये का लालच देकर एक लाइव गेम शो खेलने बुलाते हैं। इस गेम शो के सिर्फ तीन नियम हैं—8 सवाल, हर सवाल का सच जवाब और उससे जुड़ा टास्क। गेम को बीच में छोड़ने या झूठ बोलने की सजा सिर्फ मौत है।

OTT Series: 7 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, जुलाई 2026 में ही हुई है रिलीज, 8.3 है इसकी रेटिंग

क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म?

1. फिल्म सिर्फ सस्पेंस तक सीमित नहीं है। इसका क्लाइमेक्स कॉलेज रैगिंग जैसे गंभीर मुद्दे के परिणामों को उजागर करता है ।

2. कॉमेडी से अलग, मिस्टर खान के नेगेटिव और साइकोलॉजिकल रोल में परेश रावल की एक्टिंग रोंगटे खड़े कर देती है।

3. गजेंद्र वर्मा का सुपरहिट रोमांटिक ट्रैक “मन्न मेरा” इसी फिल्म का हिस्सा है, जो थ्रिल के बीच एक खूबसूरत सुकून देता है।

4. फिल्म एक पल के लिए भी सुस्त नहीं पड़ती। हर नया टास्क कहानी में एक नया और खौफनाक मोड़ लेकर आता है।

OTT Series: थ्रिलर देख-देखकर हो गए हैं बोर? बिंज वॉच करें 8.6 रेटिंग वाली यह फील-गुड सीरीज

देखें या नहीं?

अगर आप एक बेहतरीन रिवेंज-थ्रिलर और अनप्रिडिक्टेबल क्लाइमेक्स के शौकीन हैं, तो 'टेबल नंबर 21' को अपनी ओटीटी वॉचलिस्ट में तुरंत शामिल करें। ये फिल्म जी5 पर है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज7.2 रेटिंग वाली फिल्म, एक गेम शो बना जिंदगी-मौत का खेल, ट्विस्ट दिमाग चकरा देगा