OTT पर दमदार रहेगी सितंबर की शुरुआत, 1 से 5 सितंबर के बीच आएंगी ये फिल्में-सीरीज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT this Week Releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। हालांकि इनमें से आपके लिए कौन सी बेहतर रहेगी? चलिए जानते हैं।

OTT this week releases
ओटीटी पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज। दमदार रहेगी सितंबर की शुरुआत

OTT Next Week Releases: अगर आप सिनेमाघरों का रुख करने की बजाए घर पर बैठकर ही ओटीटी पर फिल्में या वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो सितंबर की शुरुआत आपके लिए शानदार रहने वाली है। नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और ZEE5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि इनमें से आपके लिए कौन सी बेहतर है? साथ ही जानते हैं कि कौन सी फिल्म और वेब सीरीज किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होने जा रही है।

बिग बॉस का 20वां सीजन

अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है तो सितंबर की शुरुआत काफी धमाकेदार रहने वाली है। वजह यह है कि 6 सितंबर को सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का प्रीमियर है। शो में कौन से कंटेस्टेंट आएंगे और इस बार टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो आपके लिए क्या खास लेकर आने वाला है, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है।

तापसी पन्नू स्टारर 'गांधारी'

गांधारी की रिलीज को लेकर भी फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। तापसी पन्नू स्टारर यह मूवी अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। कहानी एक मां की है, जो अपने बच्चे के लिए हर हद पार कर जाती है। यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 3 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी बीते कुछ वक्त से विवादों में रही है और इस पर चोरी की कहानी का आरोप लग चुका है।

फिल्म/वेब सीरीजOTT रिलीज डेटOTT प्लेटफार्मजोनर
गांधारी3 सितंबर 2026नेटफ्लिक्सएक्शन/ड्रामा
द जेंटलमैनरिलीज डेट की जानकारी सामने नहीं आई हैनेटफ्लिक्सक्राइम/ड्रामा
घमासान11 सितंबर 2026जीएक्शन/ड्रामा
धमाल 44 सितंबर 2026नेटफ्लिक्सकॉमेडी
बिग बॉस 206 सितंबर 2026जियो हॉटस्टाररियलिटी शो

द जेंटलमैन का दूसरा सीजन

अगर आपको इमोशन्स से हटकर क्राइम और एक्शन कॉन्टेंट देखना पसंद है तो यह क्राइम ड्रामा वेब सीरीज आपके लिए अच्छी चॉइस साबित हो सकती है। इसका पहला सीजन काफी दमदार रहा था और अब ऑडियंस को दूसरे सीजन का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

घमासान

पॉलिटिक्स, ड्रामा, एक्शन और डिप्लोमेसी से लबरेज यह प्रोजेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगा। प्रीमियर की तारीख यूं तो 11 सितंबर बताई गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर गॉसिप्स हैं कि मेकर्स इसे बतौर सरप्राइज पहले हफ्ते में भी रिलीज कर सकते हैं। फिल्म की कहानी में एक्शन से लेकर कूटनीति तक सभी कुछ मिलने वाला है।

धमाल-4

सोशल मीडिया गॉसिप्स की मानें तो धमाल-4 भी सितंबर के पहले ही हफ्ते में OTT पर रिलीज होगी। हालांकि रिलीज डेट अभी तक आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन खबरें हैं कि यह नेटफ्लिक्स पर 4 सितंबर को रिलीज हो सकती है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजOTT पर दमदार रहेगी सितंबर की शुरुआत, 1 से 5 सितंबर के बीच आएंगी ये फिल्में-सीरीज