1 घंटे 45 मिनट की क्राइम थ्रिलर, जियोहॉटस्टार पर है ये 8.2 रेटिंग वाली फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर एक ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। ये फिल्म ज्यादा लंबी नहीं है, सिर्फ 1 घंटे 45 मिनट की है।

Jiohotstar Crime Thriller Movie
जियोहॉटस्टार की क्राइम थ्रिलर फिल्म

आज रविवार है। अगर आप घर बैठे एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं, जो आपका पूरा दिन बना दे, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है। इसमें न हीरो-हिरोइन के नाचने-गाने के सीन हैं, न फालतू का रोमांस और न ही कॉमेडी के नाम पर कोई फूहड़पन। फिल्म में है तो बस करीब 1 घंटे 45 मिनट का ऐसा सस्पेंस, जो आपको आखिर तक स्क्रीन से बांधे रखेगा।

22 साल के कॉलेज ड्रॉपआउट ने लिखी है कहानी

इस मास्टरपीस की कहानी एक 22 साल के कॉलेज ड्रॉपआउट ने लिखी और इसे डायरेक्ट भी किया था। बिना किसी बड़े सुपरस्टार और भारी-भरकम प्रमोशन के, फिल्म ने सिर्फ दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यू और शानदार वर्ड ऑफ माउथ के दम पर अपनी खास पहचान बनाई। फिल्म का क्लाइमेक्स इतना जबरदस्त है कि आखिरी के 15 मिनट में कहानी पूरी तरह पलट जाती है। जैसे-जैसे राज खुलते हैं, दर्शकों को एक के बाद एक ऐसे झटके लगते हैं कि पैरों तले जमीन खिसकने का एहसास होता है।

‘हैवान’ के बाद आएंगी 4 क्राइम थ्रिलर फिल्में, सितंबर में होंगी रिलीज, चेक कर लें लिस्ट

डी 16

इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का नाम क्या है?

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘डी-16’ (D-16)। साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय सिनेमा की बेहतरीन इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर्स में गिनी जाती है। कहानी इंस्पेक्टर दीपक (रहमान) के इर्द-गिर्द घूमती है। एक खौफनाक एनकाउंटर में अपना दाहिना पैर गंवाने के बाद वह रिटायर हो चुके हैं। रिटायरमेंट के पांच साल बाद वह एक नए पुलिस कैडेट को अपने करियर के उस आखिरी और अनसुलझे केस की कहानी सुनाते हैं, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी थी।

पहले हुई मौत, फिर खुलने लगे एक-एक राज, 7.9 रेटिंग वाली इस सीरीज का सस्पेंस कर देगा हैरान

फिल्म क्यों है इतनी खास?

1. फिल्म की कहानी सीधे-सीधे आपके सामने नहीं खुलती। दर्शकों को जानकारी बिल्कुल उसी तरह टुकड़ों में मिलती है, जैसे पुलिस को जांच के दौरान मिलती है। यही वजह है कि फिल्म देखते हुए आप खुद को स्क्रीन के सामने बैठे एक जासूस की तरह महसूस करते हैं।

d 16

2. फिल्म का असली नाम ‘धुरुवंगल पथिनारु’ है, जिसका मतलब है ‘16 छोर’। फिल्म की कहानी में मौजूद कई किरदारों और घटनाओं के बीच के कनेक्शन धीरे-धीरे सामने आते हैं और एक ही रात की घटनाएं पूरी कहानी को आपस में जोड़ देती हैं।

8.7 रेटिंग वाली फैमिली ड्रामा फिल्म, हर पिता और बेटे को एक बार जरूर देखनी चाहिए

देखें या नहीं?

अगर आपको मर्डर मिस्ट्री, इन्वेस्टिगेशन और सस्पेंस थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो ‘डी-16’ आपके लिए मस्ट-वॉच हो सकती है। फिल्म में बेवजह के गाने, रोमांस या कॉमेडी के बजाय पूरी तरह कहानी और सस्पेंस पर फोकस किया गया है। इसका हिंदी डब वर्जन जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है और फिल्म की IMDb रेटिंग 8.2 है। अगर आप आज रविवार को कोई ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं, जिसका क्लाइमेक्स लंबे समय तक याद रहे, तो ‘डी-16’ को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज1 घंटे 45 मिनट की क्राइम थ्रिलर, जियोहॉटस्टार पर है ये 8.2 रेटिंग वाली फिल्म