OTT Series: 8.1 है इस सीरीज की रेटिंग, इसके 8 एपिसोड देखने के बाद लगेगा कि वीकेंड अच्छा बीता
वीकेंड आने वाला है ऐसे में आपने सीरीज ढूंढना शुरू कर दिया होगा। आइए हम आपकी मदद करते हैं। ओटीटी पर एक 8.1 रेटिंग और 8 एपिसोड वाली सीरीज के बारे में बताते हैं।

अमेजन एमएक्स प्लेयर पर एक सीरीज है जिसकी रेटिंग 8.1 है। इस सीरीज की कहानी ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी चकाचौंध भरी कॉरपोरेट लाइफ छोड़कर वापस अपनी जड़ों की तरफ लौटता है। अपने दादाजी के निधन के बाद जब वो अपने पुश्तैनी गांव पहुंचता है तो उसे पता चलता है कि उसके घरवालों के ऊपर कर्ज है और अगर टाइम से ब्याज नहीं भरा तो उनकी पुश्तैनी जमीन उनके हाथ से चली जाएगी। वो शख्स भागने की बजाए मिट्टी से जुड़ने और आधुनिक खेती के जरिए अपनी किस्मत खुद लिखने का फैसला करता है।
लोगों को क्यों पसंद आती है ये सीरीज?
लोग इस सीरीज ‘मिट्टी एक नई पहचान’ की तुलना अक्सर शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ से करते हैं। ये शो न आपको डराता है और न आपको आपकी मजबूरी का एहसास दिलाता है। ये शो आपके चेहरे पर हंसी और दिल में सुकून लाने का काम करता है।
लीड एक्टर्स और उनकी एक्टिंग
सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी कास्टिंग और उम्दा अभिनय है
इश्वाक सिंह (राघव शर्मा): इश्वाक सिंह ने बहुत कमाल की एक्टिंग की है। उन्होंने बहुत ही ठहराव और संजीदगी के साथ एक शहरी लड़के से किसान बनने के सफर को पर्दे पर दिखाया है।
श्रुति शर्मा (क्रतिका सिन्हा): एक ईमानदार और ऊर्जावान कृषि अधिकारी, जो राघव को आधुनिक खेती के गुण सिखाती है।
योगेंद्र टिकू (सुदर्शन जी - दादू): राघव के दूरदर्शी दादाजी, जो पूरी कहानी की भावनात्मक रीढ़ हैं।
अल्का अमीन (रेणुका जी): राघव की दादी, जो हर मुश्किल में परिवार को संभाले रखती हैं।
प्रांजल पटेरिया और पीयूष कुमार (बैजू और माहू): राघव के बचपन के दोस्त, जो सीरीज में हल्के-फुल्के और मजेदार पल लेकर आते हैं।
कितने एपिसोड और सीजन हैं?
अभी तक इसका सिर्फ एक ही सीजन आया है और एक सीजन में कुल 8 एपिसोड हैं।
ये 'पंचायत' से कैसे अलग है?
जहां ‘पंचायत’ का नायक (जीतू भैया) मजबूरी में गांव आता है और वहां से निकलने की कोशिश करता है, वहीं इस सीरीज का हीरो अपनी मर्जी से गांव आता है ताकि वो अपनी मिट्टी को सोना बना सके और अपनी नई पहचान बना सके।
किन्हें पसंद आएगी ये सीरीज?
अगर आपको गांव, वहां की सादगी, राजनीति और अपनों का साथ देखना पसंद है, तो ये सीरीज आपके लिए है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


