OTT Series: ‘द फैमिली मैन’ जैसा ओटीटी पर कुछ देखना है? इस लिस्ट में ऐसी ही 6 सीरीज हैं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT Series: जी5, सोनी लिव और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आपको कुछ ऐसा देखना है जो ‘द फैमिली मैन’ जैसा हो? हां! तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है।

OTT Series: ‘द फैमिली मैन’ जैसा ओटीटी पर कुछ देखना है? इस लिस्ट में ऐसी ही 6 सीरीज हैं

अगर आप इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपको स्क्रीन से बांधकर रखे और पलक झपकने का भी मौका न दे, तो आपका इंतजार खत्म हो चुका है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस समय थ्रिलर, क्राइम, सस्पेंस और सटायर का एक से बढ़कर एक कलेक्शन मौजूद है। ये सीरीज कुछ हद तक 'द फैमिली मैन' की जैसी हैं। इनमें भी देश के लिए जान जोखिम में डालने वाले जासूसों की अनसुनी कहानियां दिखाई गई है और कुछ असल घटना पर बनी हैं।

1. मुखबिर - द स्टोरी ऑफ अ स्पाई

ओटीटी: जी5

रेटिंग: 7.5

'मुखबिर - द स्टोरी ऑफ अ स्पाई' एक बेहतरीन जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज है। इसकी कहानी एक अनाथ और शातिर चोर, हरफान बुखारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भारतीय खुफिया एजेंसी के अधिकारी भारत के लिए जासूसी करने के लिए चुनते हैं। हरफान को पूरी ट्रेनिंग देकर एक पहचान के साथ पाकिस्तान भेजा जाता है। ये सीरीज एक जासूस के अकेलेपन और देश के लिए दिए जाने वाले बलिदान को दिखाती है, ठीक 'धुरंधर' की तरह।

2. राख

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

रेटिंग: आज रिलीज हुई है।

साल 1978 के मशहूर रंगा-बिल्ला कांड (दिल्‍ली) से प्रेरित ये सीरीज आज ही ओटीटी पर रिलीज हुई है। इसमें अली फजल एक जिद्दी सब-इंस्पेक्टर और सोनाली बेंद्रे एक दुखी स्कूल टीचर के रोल में हैं। जब दो टीनेजर्स गायब हो जाते हैं तब उनका परिवार पूरी तरह टूट जाता है और पूरे शहर में डर का माहौल बन जाता है। इसके बाद जो सच सामने आता है वो सबको चौंका देता है।

3. तनाव

ओटीटी: सोनी लिव

रेटिंग: 7.5

ये मशहूर इजरायली थ्रिलर फौदा का ऑफिशियल इंडियन अडेप्टेशन है। इस सीरीज की कहानी स्पेशल टास्क फोर्स यूनिट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक खतरनाक और अंडरग्राउंड हो चुके विद्रोही कमांडर को पकड़ने के लिए दोबारा एक्टिव किया जाता है।

4. ब्राउन

ओटीटी: जी5

रेटिंग: 6.8

रीता कोलकाता की एक तेज-तर्रार लेकिन अंदर से टूटी हुई और शराब की लत से जूझ रही डिटेक्टिव है। जब एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस उसके पास आता है, तो वो सिस्टम के झूठ और अपने खुद के डिप्रेशन से एक साथ लड़ती है।

5. द पिरामिड स्कीम

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

रेटिंग: 6.8

परमवीर चीमा और रणवीर शौरी की ये सीरीज आज के जमाने के लालच और मल्टी-लेवल मार्केटिंग स्कैम्स पर एक करारा और मजेदार सटायर है। यह कहानी गोल्डी नाम के एक लड़के की है, जो शॉर्टकट से अमीर बनने के चक्कर में एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के जाल में फंस जाता है और फिर शुरू होती है धोखे और कॉमेडी की एक जबरदस्त रोलरकोस्टर राइट।

6. द टेस्ट केस

ओटीटी: जी5

रेटिंग: 8

'द टेस्ट केस' एक शानदार मिलिट्री ड्रामा है, जो भारतीय सेना के स्पेशल फोर्सेज में कॉम्बैट की ट्रेनिंग लेने वाली पहली महिला कैप्टन शिखा शर्मा की कहानी पर आधारित है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।