OTT Releases: जियो हॉटस्टार से लेकर नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं ये नई सीरीज और फिल्में
इस हफ्ते OTT प्लेटफार्म पर नई फिल्मों और सीरीज का धमाका होने वाला है। नया कंटेंट आपको एंटरटेन करने के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो, हॉटस्टार पर ये नई फिल्में और सीरीज आने वाली हैं।

OTT प्लेटफार्म पर इस हफ्ते बड़ी फिल्मों और शोज का धमाका होने वाला है। हिंदी के अलावा साउथ और इंग्लिश फिल्में और शोज ऑडियंस को एंटरटेन करने आने वाले हैं। सैफ अली खान से लेकर साउथ एक्टर भी कमाल करते दिखेंगे। तो अगर आप घर बैठ कर OTT प्लेटफार्म कुछ नया देखने का इंतजार कर रहे हैं तो ये लिस्ट आपके लिए हैं। आने वाले हैं ये 5 शानदार फिल्म और शो। इस हफ्ते घर बैठकर ही फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2
इंस्पेक्टर अविनाश की पहले सीजन को ऑडियंस ने पसंद किया था। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा ने इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। सीरीज की कहानी 1997 के उत्तर प्रदेश पर बेस्ड थी। अब दूसरा सीजन उसी कहानी को आगे बढ़ा रहा है। एक बार फिर रणदीप इंस्पेक्टर बने नजर आएंगे। ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर 15 मई से देखी जा सकेगी। सीरीज में रणदीप के साथ उर्वशी रौतेला भी नजर आने वाली है।
कर्तव्य
सैफ अली खान एक बार फिर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं। कर्तव्य नाम की फिल्म में उन्हें हरियाणवी बोली बोलते देखा जा सकेगा। ये फिल्म एक बेक़सूर पर बेस्ड होने वाली है। एक हाई प्रोफाइल मर्डर और फिर शुरू होती है उसकी जांच। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और पत्रकार से एक्टर बने सौरभ द्विवेदी नजर आने वाले हैं। फिल्म 15 मई से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
एग्जाम
तमिल भाषा की अमेज़न प्राइम वीडियो पर एक नई तमिल ड्रामा सीरीज एग्जाम आने वाली है। इस सीरीज को पुष्कर और गायत्री ने प्रोड्यूस किया है। 7 एपिसोड की सीरीज खास होने वाली है। सस्पेंस से भरी ये सीरीज 15 मई को स्ट्रीम होने वाली है। इस सीरीज में अदिति बालन नजर आने वाली हैं।
राइवल्स सीजन 2
राइवल्स के पहले सीजन ने कमाल किया था। अब दूसरा सीजन आने को तैयार है। रटशायर टीवी वॉर को दिखाया गया है। इस सीरीज में हेयरस्टाइलिस्ट के दौर को दिखाया गया है। ये नया सीजन 15 मई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।
बर्लिन एंड द लेडी विद अन एर्मिन
स्पेनिश क्राइम ड्रामा सीरीज है। ये पूरी सीरीज बर्लिन की लाइफ के बारे में हैं। इस सीरीज को 15 मई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
इस हफ्ते OTT प्लेटफार्म पर इन वेब सीरीज और फिल्मों का धमाका होने वाला है। आपको किस का इंतजार है?
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


