OTT Releases: 28 से 30 जनवरी के बीच ओटीटी पर धमाका, धुरंधर, दलदल समेत आ रही हैं ये फिल्म-सीरीज

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

OTT Releases: जनवरी के आखिरी हफ्ते में OTT प्लेटफार्म पर जबरदस्त धमाका होने वाला है। धुरंधर, दलदल समेत ये फिल्म और वेब सीरीज अलग चैनल पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। जानिए कब और कहां इन फिल्मों और सीरीज को देखा जा सकता है।

OTT Releases: 28 से 30 जनवरी के बीच ओटीटी पर धमाका, धुरंधर, दलदल समेत आ रही हैं ये फिल्म-सीरीज

OTT Releases: ये हफ्ता OTT ऑडियंस के लिए खास होने वाला है। आने वाले दिनों में शानदार फिल्में और सीरीज आ रही हैं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद अब OTT रिलीज का इंतजार हो रहा था। फिल्म ने थिएटर रिलीज में धूम मचा दी थी। अब ये धमाका OTT पर होने वाला है। ब्रिजर्टन का चौथा सीजन आ गया है।इंतजार में बैठे लोगों के लिए इस बार सीरीज में सरप्राइज मिलने वाला है। भूमि पेडनेकर भी अपनी नई सीरीज दलदल में पुलिस ऑफिसर के किरदार में किलर की तलाश करती नजर आएंगी। इंग्लिश कंटेंट देखने वाले लोगों को भी सरप्राइज मिलने वाला है। जानिए कब और कहां इन फिल्मों को देख सकते हो-

द रेकिंग क्रू

द रेकिंग क्रू दो सौतेले भाई जॉनी और जेम्स की कहानी है। दोनों के पिता की अचानक मौत हो जाती है। जेम्स और जॉनी अलग व्यक्तित्व वाले भाई है इस वजह से दोनों के बीच कई बहस और लड़ाइयां होती हैं। दोनों पिता की मौत की वजह को साथ तलाशते हैं। इस फिल्म को 28 जनवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

ब्रिजर्टन सीजन 4

ब्रिजटर्न के पहले तीनों सीजन की जबरदस्त रिएक्शन मिला है। अब ब्रिजटर्न का चौथा सीजन आ गया है। इस बार बेनेडिक्ट ब्रिजटर्न की लव लाइफ पर फोकस किया जाएगा। वो शादी में इंटरेस्ट नहीं है। लेकिन फिर उसकी मुलाकात सोफी बेक से होती है जो पेशे से एक नौकरानी है। उसके अपने सपने हैं और वो खुलकर जीना चाहती है। सीरीज की कहानी सिंड्रेला से इंस्पायर्ड लगती है। इस सीजन को दो भागों में रिलीज किया जा रहा है। पहला भाग नेटफ्लिक्स पर 29 जनवरी को आ रहा है। दूसरा भाग 26 जनवरी को दिखाया जाएगा।

धुरंधर

5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त स्टारर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। अब ये फिल्म OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट का भी इंतजार हो रहा है।

दलदल

भूमि पेडनेकर दलदल नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। सीरियल किलर की तलाश में एक्ट्रेस को किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है यही इसमें दिखाया जाएगा। भूमि पुलिस ऑफिसर के किरदार में होंगी। दलदल को 30 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।

देवखेल

मराठी फिल्म देवखेल अपनी अनोखी कहानी की वजह से खबरों में बनी हुई है। ये एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर फिल्म है को लोक कथाओं पर बेस्ड है। फिल्म को 30 जनवरी को जी 5 पर देखा जा सकता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।