New Release: 10 से 16 अगस्त के बीच ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 11 फिल्में और सीरीज, नोट कर लें डेट्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT Release: 10 अगस्त से 16 अगस्त के बीच ओटीटी पर एक या दो नहीं, बल्कि 11 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। यहां देखिए लिस्ट।

OTT release this week
ओटीटी पर 10 अगस्त से 16 अगस्त के बीच आने वाली फिल्में और सीरीज

10 अगस्त से 16 अगस्त के बीच, ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का धमाकेदार डोज मिलने वाला है। एक्शन, थ्रिलर, रिएलिटी ड्रामा से लेकर कोरियन शो और बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों तक, हर जॉनर के दर्शकों के लिए ओटीटी पर काफी कुछ खास आ रहा है। अगर आप भी वीकेंड पर बिंज-वॉच का प्लान बना रहे हैं, तो आने वाली फिल्मों और सीरीज की ये लिस्ट सेव कर लें।

11 अगस्त

1. मोरिन्हो (Mourinho)

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

डिटेल्स: फुटबॉल की दुनिया के मशहूर और चर्चित मैनेजर होसे मोरिन्हो की जिंदगी और उनके शानदार करियर पर बनी यह एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज है।

2. द लीजेंड ऑफ किचन सोल्जर - सीजन 1 (The Legend of Kitchen Soldier Season 1)

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

डिटेल्स: यह एक दिलचस्प कोरियन ड्रामा है, जिसे भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी स्ट्रीम किया जा रहा है।

3. फिफ्टीज प्रोफेशनल्स - सीजन 1 (Fifties Professionals Season 1)

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

डिटेल्स: करियर और ऑफिस लाइफ की उलझनों पर आधारित एक और बेहतरीन कोरियन ड्रामा। इसे आप हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में एन्जॉय कर सकते हैं।

12 अगस्त

1. रीचर - सीजन 4 (Reacher Season 4)

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

डिटेल्स: एलन रिचसन का एक्शन और थ्रिलर से भरपूर मशहूर शो अपने चौथे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

13 अगस्त

1. द ट्रेटर्स इंडिया - सीजन 2 (The Traitors India Season 2)

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

डिटेल्स: करण जौहर के इस चर्चित रियलिटी माइंड-गेम शो में 21 मशहूर सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं। इस लिस्ट में मुनव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), शालिनी पासी, दलीप ताहिल और रणवीर बराड़ जैसे कई जाने-पहचाने चेहरे माइंड गेम खेलते नजर आएंगे।

2. इन द ग्रे (In The Grey)

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

डिटेल्स: मशहूर डायरेक्टर गॉय रिची के निर्देशन में बनी यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जेक जिलनहॉल और हेनरी कैविल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

3. कैटलन (Kattalan)

ओटीटी: मनोरमा मैक्स

डिटेल्स: यह एक मलयालम ड्रामा-थ्रिलर फिल्म है, जो थिएटर्स के बाद अब सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने जा रही है।

4. अ चाइल्ड ऑफ माय ओन (A Child of My Own)

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

डिटेल्स: यह एक इमोशनल मेक्सिकन ड्रामा फिल्म है, जिसे आईएमडीबी (IMDb) पर 5.5 की रेटिंग मिली है।

14 अगस्त

1. कॉकटेल 2 (Cocktail 2)

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

डिटेल्स: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 147.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।

2. भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata)

ओटीटी: जी5

डिटेल्स: कंगना रनौत की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8.16 करोड़ रहा था।

3. डोन्ट से गुड लक (Don't Say Good Luck)

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

डिटेल्स: यह एक इंडिपेंडेंट ड्रामा फिल्म है। कहानी सोफी बीरेनबाउम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने हाई स्कूल के म्यूजिकल प्ले में लीड रोल के लिए तैयार है, लेकिन उसकी निजी जिंदगी में आए अचानक मोड़ से घर का ड्रामा स्टेज के ड्रामे से भी ज्यादा उलझ जाता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज10 से 16 अगस्त के बीच OTT पर रिलीज होंगी ये 11 फिल्में-सीरीज, नोट कर लें डेट्स