OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर 5 नई रिलीज; क्राइम, थ्रिलर और रोमांस का फुल डोज
इस हफ्ते ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। इनमें अस्सी और मटका किंग मच अवेटेड में से हैं। राजकुमार राव भी एक मजेदार कहानी लेकर आए हैं। देखें लिस्ट।

वीकेंड पर घर में बैठकर चिल करने का प्लान है तो आपके लिए इस हफ्ते की ओटीटी वॉच गाइड हाजिर है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 और यूट्यूब पर बढ़िया फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें आपको कॉमेडी, रोमांस, क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस की फुल डोज मिलेगी। इस लिस्ट में कुछ मच अवेटेज मूवीज भी हैं। फिल्मों के शौकीन लंबे वक्त से इनके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे थे जैसे तापसी पन्नू की अस्सी। यहां आप इस हफ्ते का ओटीटी कैलेंडर सेव करके रख सकते हैं। जानिए इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं और क्यों आपको इन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करना चाहिए।
टोस्टर
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर टोस्टर इस महीने की चर्चित रिलीज में से एक है। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो शादी में गिफ्ट किया गया अपना महंगा टोस्टर वापस लेने के चक्कर में अजीबोगरीब घटनाओं में फंस जाता है। फिल्म में कॉमेडी के साथ सस्पेंस और क्राइम का तड़का भी देखने को मिलेगा। अनोखी कहानी और दमदार स्टारकास्ट की वजह से यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
कबसे देखें: 15 अप्रैल से
कहां देखें: नेटफ्लिक्स पर
अस्सी
अस्सी तापसी पन्नू की हार्ड हिटिंग मूवी है। मूवी अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में एक स्कूल टीचर के साथ हुए गैंगरेप के बाद इंसाफ की लड़ाई दिखाई गई है। तापसी ऐडवोकेट रावी बनी हैं जो पीड़िता का केस लड़ती हैं। सबूतों की कमी में आरोपी बचने लगते हैं फिर एक ट्विस्ट आता है जिससे कहानी पलट जाती है।
कबसे देखें: 17 अप्रैल से
कहां देखें: जी5 पर
दो दीवाने इस सहर में
दो दीवानी सहर में शशांक और रोशनी के रोमांस की कहानी है। इसमें दोनों अपनी असुरक्षा की भावना को फेस करते हैं, उससे बाहर निकलते हैं और आत्मविश्वास पाते हैं। रोशनी अपने लुक्स को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं है, जबकि शशांक बोलने की समस्या से परेशान रहता है।
कहां देखें: नेटफ्लिक्स पर
कबसे देखें: 17 अप्रैल
मटका किंग
मटका किंग 1960 के दशक की क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है। सीरीज एक साधारण कॉटन ट्रेडर की कहानी है। वह मटका नाम का नया जुए का खेल शुरू करता है। धीरे-धीरे उसका यह आइडिया पूरे शहर और फिर देश में फैल जाता है, जिससे वह अंडरवर्ल्ड और राजनीति की दुनिया में बड़ा नाम बन जाता है।
कबसे देखें: 17 अप्रैल
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
यूफोरिया सीजन 3
यूफोरिया का यह सीजन 3 है। यह पॉप्युलर टीन ड्रामा सीरीज है। इसमें 5 साल का लीप दिखाया जाएगा। लीड एक्टर्स टीन से 20s में पहुंच जाएंगे।
कब देखें: 15 अप्रैल
कहां देखें: जियो हॉटस्टार
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


