OTT Watch: ओटीटी पर गदर काट रहीं ये 7 फिल्में और सीरीज, क्या आपने देखीं?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT Watch: वीकेंड पर क्या देखें अगर इसको लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आपको 7 फिल्मों और सीरीज की लिस्ट बता रहे हैं जो आप घर पर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं। इस लिस्ट में एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म का नाम भी शामिल है। 

OTT Weekend Recommendations
ओटीटी पर देखें ये फिल्में और सीरीज

ओटीटी पर बहुत सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं। अगर आप इसे लेकर कंफ्यूज हैं कि इसमें से क्या देखें क्या नहीं, तो हम आपको उन 7 फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं जो ओटीटी पर छाई हुई हैं। आप इन फिल्मों और सीरीज को वीकेंड पर निपटा सकते हैं। इस लिस्ट में एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के नाम। साथ ही, इनकी आईएमडीबी रेटिंग और किस प्लेटफॉर्म पर आप इन्हें देख सकते हैं।

1. इक्का

OTT: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 5.5

फिल्म/सीरीज के बारे मेंं: इक्का एक क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। सनी देओल, दीया मिर्जा और अक्षय खन्ना की ये फिल्म नेटफ्लिक्स टॉप 10 में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म के प्लॉट की बात करें तो सनी देओल एक वकील की भूमिका में नजर आए हैं। उनके सामने अक्षय खन्ना के किरदार का केस आता है। अक्षय खन्ना को एक बिगड़ैल अमीरजादे के किरदार में दिखाया गया है। पहले तो सनी देओल का किरदार केस लेने से मना कर देता है, लेकिन फिर उनके सामने एक खुलासा होता है जिसके बाद वो केस लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

2. मुसाफिर कैफे

OTT: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 7.4

फिल्म/सीरीज के बारे में: मुसाफिर कैफे 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में 8 एपिसोड्स हैं। मुसाफिर कैफे एक रोमांटिक सीरीज है। सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना नजर आई हैं। मुसाफिर कैफे दिव्य प्रकाश दुबे की इसी नाम की किताब पर आधारित सीरीज है।

3. लाफ्टर शेफ्स

OTT: जियो हॉटस्टार

IMDb रेटिंग: 8.4

फिल्म/सीरीज के बारे में: लाफ्टर शेफ्स का का आज ग्रैंड फिनाले है। आज रोहित शेट्टी गेस्ट बनकर पहुंचेंगे। लाफ्टर शेफ्स एक कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो है। दर्शकों ने इस शो को बहुत प्यार दिया है। जियो हॉटस्टार पर लंबे वक्त से ये शो टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है।

4.ठुकरा के मेरा प्यार

OTT: जियो हॉटस्टार

IMDb रेटिंग: 6.5

फिल्म/सीरीज के बारे में: ठुकरा के मेरा प्यार का दूसरा सीजन जिय हॉटस्टार पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज के अबतक 24 एपिसोड्स आ चुके हैं। हर शुक्रवार शो के नए एपिसोड आते हैं। ठुकरा के मेरा प्यार एक रोमांटिक, रिवेंज, राजनीतिक सीरीज है।

5. आदर्श बाल विद्यालय

OTT: प्राइम वीडियो

IMDb रेटिंग: 8.1

फिल्म/सीरीज के बारे में: आदर्श बाल विद्यालय हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में केके मेनन और अर्चना पूरन सिंह जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये एक कॉमेडी सीरीज है जो सरकारी स्कूलों की हालत पर बात करती है। ये सीरीज आपको इमोशनल भी करेगी।

6. भ्रमयुगम

OTT: सोनी लिव

IMDb रेटिंग: 7.7

फिल्म/सीरीज के बारे में: भ्रमयुगम एक मलयालम भाषा की फिल्म है। इस फिल्म को हाल ही में दो नेशनल अवॉर्ड्स मिले हैं। फिल्म के एक्टर मामूट्टी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। वहीं, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए भी इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला है। भ्रमयुगम एक हॉरर फिल्म है।

7. कॉन सिटी

OTT: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 8.3

फिल्म/सीरीज के बारे में: कॉन सिटी तमिल भाषा की क्राइम कॉमेडी फिल्म है। ये एक गरीब परिवार की कहानी है जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उनके घर के प्रिंटर से नोट छपकर निकलने लगते हैं। जैसे ही ये बात बाकियों को पता चलती है, हंगामा मच जाता है। नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ये सीरीज ट्रेंड कर रही है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजOTT पर गदर काट रहीं ये 7 फिल्में और सीरीज, क्या आपने देखीं?