OTT New Releases: इस हफ्ते OTT पर आ रही है अच्छी फिल्मों -वेब सीरीज की बाढ़, वाच लिस्ट तैयार कर लीजिए

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

OTT New Releases: इस हफ्ते 26 अप्रैल से 1 मई के बीच OTT पर शानदार फिल्मों और वेब सीरीज को बाढ़ आने वाली है। बच्चों से लेकर हॉरर, थ्रिलर, क्राइम पसंद करने वालों के लिए बहुत कुछ आने वाला है। तो समय निकालिए और अपनी वाच लिस्ट में इन आने वाली फिल्मों और सीरीज को शामिल कीजिए।

OTT New Releases: इस हफ्ते OTT पर आ रही है अच्छी फिल्मों -वेब सीरीज की बाढ़, वाच लिस्ट तैयार कर लीजिए

OTT New Releases: इस हफ्ते OTT प्लेटफार्म पर धमाका होने वाला है। हिंदी, तेलुगू, तमिल, इंग्लिश में कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते एंटरटेन करने आने वाली हैं। कॉमेडी, हॉरर, सस्पेंस, डॉक्यूमेंट्री, थ्रिलर से भरी इन फिल्मों, वेब सीरीज को देखने प्लान बना लीजिए। इस हफ्ते अच्छे कंटेंट की बाढ़ आने वाली है। 26 अप्रैल से लेकर 1 मई तक के बीच ये शानदार कंटेंट रिलीज होने वाला है। गर्मी में बाहर निकलने से अच्छा घर पर फैमिली के साथ बैठकर नए कंटेंट को एन्जॉय कीजिए।

समर वेकेशन

समर वेकेशन नाम की एक डॉक्यूमेंट्री टाइप रियलिटी पर बेस्ड समर वेकेशन 1 मई को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाली सीरीज है। ये जे-पॉप ग्रुप के यूएस ट्रिप पर बेस्ड सीरीज होने वाली है। जिसमें Kaito Nakamura नजर आएंगे।

ग्लोरी

हिंदी वेब सीरीज ग्लोरी पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में हैं। इस स्पोर्ट्स बेस्ड ड्रामा सीरीज में पुलकित सम्राट, दिव्येंदु शर्मा, सुविंदर पाल विक्की और सयानी गुप्ता नजर आने वाले हैं। 1 मई को ओस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Swapped

एनिमेटेड फैंटसी कॉमेडी फिल्म Swapped 1 मई को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। अगर बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हो तो इस फिल्म को उनके साथ जरूर देख सकते हैं।

माई डियरेस्ट सेनोरीटा

माई डियरेस्ट सेनोरीटा नेटफ्लिक्स पर आने वाली एक फिल्म है जिसकी कहानी एक कट्टर परिवार की इकलौती बेटी एडेला और एक प्रीस्ट की लव पर बेस्ड है। इस स्पेनिश फिल्म को 1 मई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

द डेविल वियर्स प्राडा 2

द डेविल वियर्स प्राडा 2 नाम की पॉपुलर फिल्म अब जियो हॉटस्टार पर आ रही है। इस फिल्म में मीडिया के बदलते रूप को दिखाया गया है। फिल्म को 1 मई को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

मैन ऑन फायर

ए।जे। क्विनेल की बुक पर बेस्ड मैन ऑन फायर (A) एक सस्पेंस से भरी थ्रिलर ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज में फायर जॉन क्रेसी की कहानी को दिखाया गया है। इस सीरीज को 30 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

बैचमेट्स

एक शानदार तेलुगू वेब सीरीज बैचमेट्स दस्तक देने वाली है। ये चार नए इंजीनियरिंग स्टूडेंट की कहानी है जिसमें कॉलेज लाइफ, रैगिंग स्टूडेंट्स के बीच के आपसी विवाद को दिखाया जाएगा। ये सीरीज 30 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स

एक ड्रामा हॉरर सीरीज द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स आने वाली है। ये सीरीज एक परिवार, सीक्रेट लव स्टोरी पर बेस्ड है जिसे 29 अप्रैल को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

लॉरेंस ऑफ पंजाब

लॉरेंस ऑफ पंजाब एक हिंदी डॉक्यूमेंट्री टाइप क्राइम बेस्ड सीरीज है। इस सीरीज को 27 अप्रैल से जी 5 देखा जा सकता है।

सुपरनोवा स्ट्राइकर्स

एक लाइव बॉक्सिंग बेस्ड इवेंट है जो आज से यानी 26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इसमें इन्फ्लुएंसर्स, सेलिब्रिटीज़, यूट्यूब स्टार्स और कॉमेडियन बॉक्सिंग में आमने-सामने नजर आएंगे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।