OTT Series: प्राइम वीडियो पर इस मिस्ट्री थ्रिलर काे देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, 7.7 है आईएमडीबी रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Amazon Prime Video Thriller Series: अमेजन प्राइम वीडियो पर एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है जिसमें नागा चैतन्य अक्किनेनी ने लीड रोल प्ले किया है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।

Crime Thriller Series on Amazon Prime Video
अमेजन प्राइम वीडियो की अच्छी क्राइम थ्रिलर सीरीज

क्या हो अगर अखबार के पन्नों पर छपी खबर किसी हादसे के होने से पहले ही उसका खौफनाक सच बयां कर दे? इसी रोंगटे खड़े कर देने वाले विचार पर आधारित है अमेजन प्राइम वीडियो की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है और इसके ओटीटी पर कुल 8 एपिसोड आए हैं। आइए आपको इस सीरीज का नाम बताते हैं।

क्या है इस क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी?

ये कहानी विशाखापट्टनम के एक मशहूर रिपोर्टर सागर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सक्सेस पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उसकी हंसती-खेलती जिंदगी में तूफान तब आता है, जब उसे अचानक अखबार के कुछ फटे हुए पन्ने मिलने लगते हैं। चौकानी वाली बात ये है कि इन पन्नों में छपी खबरें बीती बातों की नहीं, बल्कि आने वाले समय में उसके अपनों के साथ होने वाले खौफनाक हादसों की होती हैं। इसके बाद सागर की जिंदगी में एक ऐसी भागदौड़ शुरू होती है, जहां उसे अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए एक रहस्यमयी ताकत का सच सामने लाना पड़ता है।

OTT: सच्ची घटनाओं पर बनी है ये एक्शन थ्रिलर सीरीज, 9 है इसकी रेटिंग, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज धूता के सीन्स

अमेजन प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर सीरीज का नाम

आठ कड़ियों की इस सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज का नाम है धूता (Dhootha) है। धूता का मतलब होता है 'दूत' या 'संदेशवाहक'। '13B' और '24' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर विक्रम के. कुमार के इस सीरीज का निर्देशन किया है। इस सीरीज में तेलुगू एक्टर नागा चैतन्य अक्किनेनी ने लीड रोल प्ले किया है।

क्यों देखनी चाहिए ये क्राइम थ्रिलर सीरीज?

IMDb पर 7.7/10 की शानदार रेटिंग पाने वाली ये सीरीज आपको फालतू के डरावने दृश्यों से नहीं, बल्कि अपनी गहरी और रहस्यमयी कहानी से बांधकर रखती है। इसमें इंसान के कर्मों, पत्रकारिता की सच्चाई और पुराने समय के छिपे हुए काले रहस्यों को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है।

OTT Series: ‘द स्कैम लीक्ड’, CJP के प्रोटेस्ट के बीच जी5 ने रिलीज किया अपनी नई सीरीज का टीजर

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज धूता के सीन्स

सीरीज की स्टार कास्ट

पार्वती थिरुवोथु, प्रिया भवानी शंकर, प्राची देसाई और पसुपति जैसे बेहतरीन कलाकारों की अदाकारी इस सीरीज को और दमदार बनाती है। लगातार होती बारिश के बीच की गई शूटिंग और इसका रोंगटे खड़े कर देने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक इसे भारतीय ओटीटी की सबसे बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज में से एक बनाता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजप्राइम वीडियो पर इस मिस्ट्री थ्रिलर काे देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, 7.7 है रेटिंग