OTT: जियो हॉटस्टार पर छाई ये क्राइम थ्रिलर, मस्ट वॉच है 6 एपिसोड वाली ये सीरीज

लाइव हिन्दुस्तान
share

Jio Hotstar: अगर आप एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर शो देखने का प्लान कर रहे हैं तो आपको जियो हॉटस्टार की सीरीज हुंकार: द रोर जरूर देखनी चाहिए। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है। 

Jio Hotstar Series
जियो हॉटस्टार सीरीज

जियो हॉटस्टार पर हाल ही में एक ऐसी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज रिलीज हुई है जो आपको एक बार तो जरूर देखनी चाहिए। इस सीरीज का नाम है हुंकार: द रोर। सीरीज की कहानी एक ऐसी लड़की की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका एक बाबा ने रेप किया होता है। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे इस लड़ाई में समाज ही उस लड़की के खिलाफ खड़ा हो जाता है।

हुंकार: द रोर 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। सीरीज में कुल 6 एपिसोड्स हैं। एक बार में ही आप सीरीज को बिंज वॉच कर पाएंगे। जियो हॉटस्टार पर रिलीज के बाद से ही ये सीरीज टॉप 10 में छाई हुई है। आज यानी 1 अक्टूबर को सीरीज टॉप 10 की लिस्ट में नंबर तीन पर जगह बनाए हुए है।

क्या है सीरीज की कहानी?

हुंकार: द रोर की कहानी मीनू रावत के इर्द-गिर्द घूमती है। मीनू रावत अपने माता-पिता के साथ पुलिस स्टेशन जाती है और वहां अपने साथ हुए रेप की रिपोर्ट लिखवाती है। मीनू जिसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाने आती है उसका नाम सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह जाते हैं। मीनू रावत शहर में बाप जी के नाम से मशहूर स्वघोषित बाबा के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने आती है। मीनू रावत उसी के स्कूल में पढ़ाई करती है।

हुंकार की कहानी

मीनू जैसे ही बाप जी का नाम लेती है, पुलिस भी रिपोर्ट लिखते-लिखते रुक जाती है। लेकिन मीनू का किरदार एक मजबूत किरदार है जो ठान लेती है कि जब तक उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी जाएगी वो पुलिस स्टेशन से नहीं जाएगी। ऐसे में मीनू रावत को साथ मिलता है एसीपी जसलीन सिंह का।

सीरीज में क्या अच्छा?

सीरीज में मीनू रावत के केस की परतें जैसे-जैसे खुलती जाती हैं, कहानी और दिलचस्प होती जाती है। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक रेप केस पीड़िता को समाज बुरी नजर से देखता है। वहीं, अगर पीड़िता किसी नामी शख्स पर आरोप लगाए तो कैसे उसकी ही जान पर बन आती है और उसे सुरक्षा में रहना पड़ता है। कैसे उस लड़की का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। उसके परिवार को क्या-क्या झेलना पड़ता है।

बापजी के रोल में रघुबीर यादव

एक्टर्स ने अपने रोल को बखूबी निभाया है। बाप जी के रोल में एक्टर रघुबीर यादव नजर आए हैं। रघुबीर यादव ने बाप जी का किरदार इस कदर निभाया है कि आपको एक वक्त पर उस किरदार से नफरत होने लगेगी। वहीं, फातिमा सना शेख ने एसीपी जसलीन का किरदार निभाया है। जसलीन नई एसीपी बनी है। उसे इसलिए ये केस सौंपा गया है ताकि वो केस को सुलझा ही न पाए। लेकिन जसलीन अपनी काबीलियत को साबित करते हुए पूरे केस को सुलझाती है।

अनीत पड्डा ने मीनू रावत का रोल निभाया है। अनीत पड्डा ने अपनी एक्टिंग से ऐसा जादू किया है कि जब वो स्क्रीन पर आती हैं तब एक दर्शक के तौर पर आप उनके दर्द को महसूस कर सकते हैं। इस सीरीज की एक अच्छी बात ये भी है कि रेप पीड़िता के किरदार को डरा-सहमा नहीं बल्कि मजबूत दिखाया है। मीनू उसको मिल रहीं धमकियों से डरती नहीं है, बल्कि उनका सामना करने का ठानती है। मीनू को पता है कि सब उसके खिलाफ हैं, लेकिन फिर भी वो अपने कदम पीछे नहीं लेती है।

कोर्टरूम सीक्वल भी है शानदार

इस सीरीज में मोहम्मद जीशान अयूब भी नजर आए हैं। जीशान मीनू रावत के वकील के रूप में नजर आए हैं। सीरीज में कोर्टरूम ड्रामा भी काफी असरदार लगता है। दर्शकों को दिखाने के लिए कोर्टरूम सीक्वल में वकीलों के बीच भारी-भरकम संवाद नहीं हैं। संवाद बिल्कुल साधारण रखे गए हैं। रेप की परिभाषा, निर्भया कांड के बाद हुए बदलाव जैसी चीजों को कोर्टरूम ड्रामा के जरिए दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?

इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है। इस सीरीज को नित्या मेहरा, करण डी. कपाड़िया और हीराज मारफातिया ने डायरेक्ट किया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजOTT: जियो हॉटस्टार पर छाई ये क्राइम थ्रिलर, मस्ट वॉच है 6 एपिसोड वाली ये सीरीज