OTT Series: ओटीटी पर ये 5 थ्रिलर सीरीज देख घूम जाएगा आपका दिमाग, रेडिट पर लोग कर रहे हैं रीकमंड
OTT Thriller Series: ओटीटी पर ऐसी कई थ्रिलर सीरीज हैं जिन्हें देखकर आपको दिमाग हिट जाएगा। हमने इनमें से 5 सीरीज की लिस्ट बनाई है। आप इन्हें वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं।

अगर आप सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री और दिमाग हिला देने वाले ट्विस्ट के शौकीन हैं, तो ये वीकेंड आपके लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस समय बेहतरीन क्राइम और साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज मौजूद हैं, जो आपको स्क्रीन से बांधे रखेंगी। रेडिट पर हर कोई इन सीरीज का नाम रीकमंड कर रहे है। अगर आप इन सीरीज को बिंज वॉच करना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है।
1. जानवर द बीस्ट विदइन
रेटिंग: 7.3
कहां देखें: जी5
लीड एक्टर्स: भुवन अरोड़ा, भगवान तिवारी
छत्तीसगढ़ के एक छोटे से शहर 'छंद' के सब-इंस्पेक्टर हेमंत कुमार के इर्द-गिर्द इस सीरीज की कहानी घूमती है। सब-इंस्पेक्टर एक लापता व्यक्ति काे ढूंढता है और इस केस में ट्विस्ट तब आता है जब जांच के दौरान जंगल में एक के बाद एक बिना सिर वाली लाशें मिलने लगती हैं। ये सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री नहीं है, बल्कि समाज में फैले जातिवाद, भ्रष्टाचार और क्रूरता की परतें भी खोलती है।
2. आर्या
रेटिंग: 7.9
कहां देखें: जियो हॉटस्टार
लीड एक्टर्स: सुष्मिता सेन, सिकंदर खेर
अगर आपको देखना है कि अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करने के लिए एक मां किस हद तक जा सकती है, तो 'आर्या' आपके लिए परफेक्ट सीरीज है। शुरू शुरू में तो आपको लगेगा कि आर्या में दम नहीं है, लेकिन जैसे ही उसके पति की हत्या होती है और उसके बच्चों पर बात आती है तब वो मैदान में उतरती है। सुष्मिता सेन की दमदार परफॉर्मेंस और हर एपिसोड के अंत में आने वाले ट्विस्ट इस सीरीज को बेहद खास बनाते हैं।
3. महाभारत मर्डर्स
रेटिंग: 6.8
कहां देखें: Hoichoi
लीड एक्टर्स: प्रियंका सरकार, अर्जुन चक्रवर्ती, सास्वत चटर्जी
बंगाली सिनेमा की यह एक बेहद अनोखी और साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। कहानी में एक ऐसा सीरियल किलर है जो खुद को नए जमाने का 'दुर्योधन' समझता है और महाभारत के पात्रों और घटनाओं से प्रेरित होकर एक-एक करके मर्डर करता है। कोलकाता पुलिस की जासूस देवयानी इस मिस्ट्री को सुलझाने में लगती है।
4. दुरंगा सीजन 2
रेटिंग: 7.7
कहां देखें: जी5
लीड एक्टर्स: गुलशन देवैया, दृष्टि धामी, अमित साध
मशहूर कोरियन ड्रामा 'फ्लावर ऑफ एविल' की इस ऑफिशियल रीमेक के दूसरे सीजन ने सस्पेंस को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है। कहानी एक ऐसे आदमी की है जो अपनी पहचान छिपाकर एक आदर्श पति और पिता बनकर रह रहा है, लेकिन उसका अतीत एक खूंखार सीरियल किलर से जुड़ा है। उसकी अपनी पत्नी, जो एक पुलिस ऑफिसर है, जब इस केस की जांच करती है तो सच और झूठ के बीच का अंतर मिट जाता है। अमित साध की एंट्री सीजन 2 को और भी ज्यादा खतरनाक बना देती है।
5. टब्बर
रेटिंग: 8.2
कहां देखें: सोनी लिव
लीड एक्टर्स: पवन मल्होत्रा, सुप्रिया पाठक, गगन अरोड़ा
'टब्बर', पंजाबी भाषा में इसका मतलब परिवार होता है। ओटीटी इतिहास में इसे सबसे बेहतरीन और इंटेंस फैमिली क्राइम ड्रामा सीरीज में से एक माना जाता है। इस सीरीज में जालंधर के एक रिटायर्ड पंजाबी पुलिस ऑफिसर ओंकार सिंह की कहानी दिखाई गई है। उनका परिवार एक रसूखदार राजनेता और ड्रग माफिया के निशाने पर आ जाता है। अपने बेटों और पत्नी को बचाने के लिए ये साधारण सा दिखने वाला पिता किस हद तक गिर सकता है और कैसे झूठ का एक ऐसा जाल बुन सकता है ये देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


