Horror Movie: 7.9 रेटिंग वाली यह हॉरर-थ्रिलर उड़ा देगी होश, जियोहॉटस्टार पर तुरंत देखें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Horror Movie: बिना भूत-प्रेत के रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म है यह। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है और यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म जियोहॉटस्टार पर है।

OTT Horror Thriller Film
हॉरर थ्रिलर फिल्म

हर साल सैकड़ों हॉरर और सस्पेंस फिल्में बनती हैं। इनमें कुछ फिल्में सिर्फ डराती हैं, तो कुछ ऐसी होती हैं जो डर के साथ-साथ आपको सोचने पर भी मजबूर कर देती हैं। अगर आप भूत-प्रेत, आत्मा और डरावनी हवेलियों की कहानियों से थोड़ा ऊब चुके हैं, तो 7.9 रेटिंग वाली ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट है।

बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

4.5 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 259.9 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। इसकी खास बात ये है कि इस फिल्म में आपको डराने के लिए भूत या किसी अलौकिक ताकत का सहारा नहीं लिया गया है। यहां असली डर इंसान के उस चेहरे से पैदा होता है, जिसे हम देख नहीं पाते हैं।

OTT Series: 7 एपिसोड, 7.9 रेटिंग और खौफनाक ट्विस्ट: दिमाग की नसें हिला देगा इसका क्लाइमेक्स

फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम 'गेट आउट' है। ये एक साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसे जॉर्डन पील ने डायरेक्ट किया है। कहानी क्रिस नाम के एक युवा ब्लैक फोटोग्राफर की है, जो अपनी व्हाइट गर्लफ्रेंड रोज के माता-पिता से मिलने उसके होमटाउन जाता है। शुरुआत में सबकुछ बिल्कुल सामान्य लगता है। रोज के माता-पिता क्रिस का स्वागत करते हैं और उसके साथ काफी अच्छे से पेश आते हैं। लेकिन धीरे-धीरे क्रिस को वहां कुछ चीजें अजीब लगने लगती हैं।

OTT: 7.9 रेटिंग वाली वो खौफनाक क्राइम थ्रिलर, जिसकी कहानी शुरू ही होती है 'कटे हाथों' से

'गेट आउट' बाकी हॉरर फिल्मों से अलग क्यों है?

सबसे पहली वजह है इसका हॉरर कॉन्सेप्ट। फिल्म में डर भूत या आत्मा से नहीं, बल्कि इंसान की सोच से पैदा होता है। हिप्नोसिस के जरिए किसी इंसान के दिमाग को एक ऐसी स्थिति में पहुंचाना, जहां वह सबकुछ देख तो सकता है लेकिन खुद को कंट्रोल नहीं कर सकता, फिल्म के सबसे डरावना हिस्सा है। इसके अलावा फिल्म में दिखावे से भरी दुनिया पर भी निशाना साधा है। कई बार किरदार ऊपर से बहुत अच्छे और प्रोग्रेसिव नजर आते हैं, लेकिन उनके पीछे छिपी सोच कुछ और ही होती है।

IMDb पर 8.1 रेटिंग! OTT पर मौजूद इस हॉरर फिल्म को न करें अकेले देखने की गलती

फिल्म की एक और खासियत है, इसकी डिटेलिंग। कहानी में छोटी-छोटी चीजों को भी इस तरह इस्तेमाल किया गया है कि पहली बार देखने पर शायद आप उन्हें नजरअंदाज कर दें, लेकिन दोबारा फिल्म देखने पर कई नए क्लू और संकेत समझ में आते हैं। यही वजह है कि 'गेट आउट' सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं रह जाती। यह एक ऐसी थ्रिलर बन जाती है जो आपको डराने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती है।

देखें या नहीं?

अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जिसमें जबरदस्त सस्पेंस हो, कहानी कुछ अलग हो और क्रेडिट्स चलने के बाद भी आप उसके बारे में सोचते रहें, तो 'गेट आउट' को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं। ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज7.9 रेटिंग वाली यह हॉरर-थ्रिलर उड़ा देगी होश, जियोहॉटस्टार पर तुरंत देखें