Thriller Movie: जब दो अनाथ लड़के बने शहर के डॉन, पुष्पा के टक्कर की है ये साउथ कल्ट क्राइम थ्रिलर, IMDb 8.2

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

कन्नड़ की एक फिल्म जिसको मूवी क्रिटिक्स ने 4.5 तक रेटिंग दी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। फिल्म देखने वाले इसकी तरीफ करते नहीं थकते। सिनेमालवर हैं तो आपको जरूर पसंद आएगी।

Thriller Movie: जब दो अनाथ लड़के बने शहर के डॉन, पुष्पा के टक्कर की है ये साउथ कल्ट क्राइम थ्रिलर, IMDb 8.2

ओटीटी पर अगर आप साउथ की हटके फिल्म खोज रहे हैं तो आपकी तलाश पूरी हुई। यहां आपके लिए एक ऐसी मूवी का सजेशन है जो एक बार देखने के बाद फॉरेवर फेवरिट की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी और इसे क्रिटिक्स ने 4.5 तक रेटिंग दी थी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 8.2 है। कहानी दो दोस्तों की है। यह एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है। द फैमिली मैन एक्टर शारिब हाशमी की भी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। अगर आप सिनेमा लवर हैं तो यह फिल्म जरूर पसंद आएगी। चलिए आपको इसको इसका प्लॉट और डिटेल बताते हैं।

साउथ की पॉप्युलर फिल्म

हम बात कर रहे हैं कन्नड़ फिल्म गरुड़ गमन वृषभ वाहन की। कहानी शिवा और हरि नाम के दो दोस्तों की है जिनका स्वभाव एक-दूसरे से एकदम अलग है। मंगलादेवी इलाके में दोनों का खौफ होता है। उनके बीच गहरी दोस्ती है लेकिन इसके बीच अहंकार, जलन और महत्वाकांक्षा आ जाती है। कहानी सिर्फ एक गैंगस्टर ड्रामा नहीं है। इसे आप इंसानी फितर की साइकोलॉजिकल स्टडी भी मान सकते हैं। फिल्म के डायरेक्टर, राइटर राज बी शेट्टी हैं। ऋषभ शेट्टी के साथ उन्होंने फिल्म में एक्टिंग भी की है।

क्या है फिल्म का प्लॉट?

फिल्म की शुरुआत दोनों लीड्स शिवा और हरि के खतरनाक इंट्रोडक्शन से होती है। स्टोरी मैंगलोरु के बैकड्रॉप पर है। शिवा गुस्सैल है, उसमें अग्रेशन है वहीं हरि शांत है, चालाक और कैलकुलेटिव भी। यहां हरि (गरुड़ गमन यानी भगवान विष्णु का प्रतीक है।) वहीं हरि वृषभ वाहन यानी शिव का। दोनों मिलकर पूरे इलाके में तबाही मचा देते हैं। अंडरवर्ल्ड पर भी इनका कब्जा होता है। इनके इलाके में ब्रह्मैय्या नाम का एक सब-इंस्पेक्टर आता है। वही कहानी को ट्विस्ट देता है। ब्रह्मैय्या दोनों में फूट डालकर उनका पावर कम करने का प्लान बनाता है।

क्या है यूएसपी

फिल्म की स्टोरी टेलिंग इतनी शानदार है कि कुछ सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। जब आप इसको सृष्टि से कनेक्ट करेंगे तो फिल्म का मजा दोगुना हो जाएगा। आपको लगेगा कि यह ब्रह्मा (ब्रह्मैय्या), विष्णु (हरि) और महेश (शिवा) से प्रेरित कहानी है। फिल्म के आखिर में एक मैसेज भी है। फिल्म का ट्रीटमेंट बहुत ही रॉ और रियलिस्टिक है। राज बी शेट्टी फिल्म के शो स्टीलर हैं। उन्होंने शिव के किरदार में एकदम सीटीमार एक्टिंग की है। मजेदार बात ये है कि फिल्म में कोई लव एंगल नहीं है ना ही ग्लैमर का तड़का, बस शानदार स्क्रीनप्ले ने फिल्म को बड़ी कॉमर्शियल सक्सेस दिलवाई।

कहां देख सकते हैं फिल्म

फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं। यह हिंदी भाषा में नहीं है लेकिन सबटाइटल्स के साथ देखी जा सकती है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।