OTT Crime Thriller: साउथ की ये 7.5 रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म देखी? दोस्त एक-दूसरे को कर रहे हैं रीकमंड
Netflix Crime Thriller: साउथ की फिल्में देखते हैं? थ्रिलर फिल्में पसंद है? तो आपको ये फिल्म देखनी चाहिए। सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे को ये फिल्म सबसे ज्यादा रीकमंड कर रहे हैं।

अगर आप साउथ की क्राइम, एक्शन और थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मलयालम इंडस्ट्री की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और इसे जीतू अशरफ ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म की कहानी लेखक शाही कबीर ने लिखी है। आपको बता दें कि पुलिस इनवेस्टिगेशन वाली फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों के लिए ये फिल्म एंटरटेनमेंट का डबल डोज है।
किस ओटीटी पर है ये फिल्म?
इस फिल्म की तारीफ हर कोई कर रहा है। फिल्म को IMDB ने 7.5 रेटिंग दी है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही इस फिल्म को साउथ की कुछ सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में से एक माना जाता है।
फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी डिमोशन की कार्रवाई झेल रहे एक गुस्सैल पुलिस अधिकारी हरिशंकर उर्फ हरि की है। जो नकली ज्वेलरी से जुड़े हुए एक नॉर्मल केस की छानबीन कर रहा होता है। हालांकि, ये छानबीन अचानक से एक खतरनाक क्रिमिनल गैंग की तरफ रुख लेती है। इसके बाद फिल्म एक अलग ही मोड़ ले लेती है और फिर शुरू होता है- अपराध, हत्या और पुलिस एक्शन का एक ऐसा खेल जो दर्शकों को रोमांच से भर देता है। फिल्म में पुलिस अधिकारी का रोल एक्टर कुंचाको बोबन ने निभाया है जिनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है।
फिल्म का नाम
आपको बता दें कि इस रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म का नाम है 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी'। फिल्म में कुंचाको बोबन ने मेन रोल यानी पुलिस अधिकारी हरिशंकर उर्फ हरि की भूमिका निभाई है। इसके अलावा प्रियामणि (पुलिस अधिकारी की पत्नी), जगदीश, विशाख नायर, वैसाख शंकर, विष्णु जी वारियर जैसे कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा है।
थिएटर में कैसा रहा फिल्म का रिस्पांस?
फिल्म ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ ने 20 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 13 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्सऑफिस पर करीब 54.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म की कहानी को समीक्षकों और दर्शकों दोनों की ओर से ही बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

