8.7 रेटिंग वाली फैमिली ड्रामा फिल्म, हर पिता और बेटे को एक बार जरूर देखनी चाहिए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेजन प्राइम वीडियो पर एक ऐसी फैमिली ड्रामा फिल्म स्ट्रीम कर रही है जिसे हर परिवार को साथ में बैठकर देखनी चाहिए। इसकी IMDb रेटिंग 8.7 है।

Family Drama Film
ओटीटी पर है ये फैमिली ड्रामा फिल्म

क्या आपको पूरे परिवार के साथ बैठकर कोई खूबसूरत, हल्की-फुल्की और दिल को छू लेने वाली फिल्म देखना पसंद है? हां! फिर तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आइए आज आपको उस साउथ फिल्म के बारे में बताते हैं जिसकी IMDb रेटिंग 8.7 है और जिसे लोग आज भी ओटीटी पर बहुत प्यार देते हैं।

क्या है इस फैमिली ड्रामा का नाम?

इस फिल्म का नाम #होम (#Home) है। साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन रोजिन थॉमस ने किया है। फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार के सीधे-सादे पिता ओलिवर ट्विस्ट (इंद्रंस) के इर्द-गिर्द घूमती है। ओलिवर टेक्नोलॉजी से बिल्कुल अनजान हैं और अपने बेटों के साथ अपना रिश्ता गहरा करना चाहते हैं।

नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर शुक्रवार को आएंगी 7 फिल्में-सीरीज; OTT पर मचेगा धमाल

ओलिवर के दोनों बेटे क्या करते हैं?

उनका बड़ा बेटा एंटनी (श्रीनथ भासी) एक फिल्म डायरेक्टर है, जो अपनी दूसरी फिल्म की स्क्रिप्ट न लिख पाने के चलते तनाव में रहता है और बात-बात पर अपने पिता पर चिढ़ता है। वहीं छोटा बेटा चार्ल्स (नसलेन) स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की दुनिया में ही मस्त रहता है। अपने बेटों की नजरों में सम्मान पाने और उनकी डिजिटल दुनिया का हिस्सा बनने के लिए ओलिवर एक स्मार्टफोन खरीदने का फैसला करते हैं। इसके बाद कहानी में कई हंसाने वाले और दिल को छू लेने वाले मोड़ आते हैं।

8.4 रेटिंग वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म, लीड रोल में हैं धनुष, ओटीटी पर लोग एक-दूसरे को कर रहे हैं रीकमंड

लोगों को यह फिल्म क्यों देखनी चाहिए?

1. यह फिल्म आज के दौर में स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के कारण परिवारों में बढ़ रही दूरी को बहुत ही अच्छे तरीके से सिखाती है।

2. दिग्गज अभिनेता इंद्रंस ने ओलिवर ट्विस्ट का किरदार इतने शानदार तरीके से निभाया है कि हर दर्शक उनसे तुरंत कनेक्ट कर लेता है।

3. फिल्म में जहां एक तरफ युवाओं की सोशल मीडिया की लत पर मजेदार तंज कसा गया है, वहीं पिता-पुत्र के रिश्ते के भावुक पल आपकी आंखें नम कर देंगे।

OTT Series: 7 एपिसोड, 7.9 रेटिंग और खौफनाक ट्विस्ट: दिमाग की नसें हिला देगा इसका क्लाइमेक्स

4. बिना किसी हिंसा, अश्लीलता या बेवजह के ड्रामे के, यह एक बेहद साफ-सुथरी 'फील-गुड' फिल्म है जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

देखें या नहीं?

अगर आप एक अच्छी, सुकून देने वाली और इमोशनल फैमिली फिल्म फिल्म की तलाश में हैं, तो आपको ‘#Home’ जरूर देखनी चाहिए। यह फिल्म आपको हंसाएगी भी और यह सोचने पर भी मजबूर करेगी कि हमारे माता-पिता के लिए हमारा थोड़ा सा वक्त और प्यार कितना मायने रखता है।

मिला नेशनल अवॉर्ड

साल 2023 में इस फिल्म को मलयालम भाषा में बनी बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

यहां देखिए इस फिल्म का ट्रेलर

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज8.7 रेटिंग वाली फैमिली ड्रामा फिल्म, हर पिता और बेटे को एक बार जरूर देखनी चाहिए