OTT: सच्ची घटनाओं पर बनी है ये एक्शन थ्रिलर सीरीज, 9 है इसकी रेटिंग, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
अगर आपको हिस्ट्री पसंद है तो ये सीरीज आपके लिए ही है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9 है और ये सीरीज आपको बोर होने नहीं देगी। इसके कुल 10 एपिसोड्स हैं।

जब भी भारत के स्वतंत्रता संग्राम की बात होती है, तो अमूमन 1920 के बाद के दौर या फिर भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे जांबाज नायकों का जिक्र सबसे पहले आता है। लेकिन सन 1920 से भी बहुत पहले, 19वीं सदी के आखिरी दशक में, महाराष्ट्र की धरती पर एक ऐसी चिंगारी सुलग रही थी जिसने ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाकर रख दी थी। ये कहानी है उस दौर की जब एक महामारी के बीच दमनकारी नीतियों ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया था और तब तीन भाइयों ने मिलकर देश के पहले सशस्त्र युवा विद्रोह की पटकथा लिखी थी।
क्या हुआ था?
पुणे का वो दौर बेहद खौफनाक था। एक तरफ ब्युबोनिक प्लेग का कहर था और दूसरी तरफ ब्रिटिश प्लेग कमिश्नर डब्ल्यू. सी. रैंड का अत्याचार। स्वच्छता के नाम पर अंग्रेज सैनिक घरों में घुसकर बदसलूकी करते, संपत्ति को नुकसान पहुंचाते और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते थे। इस जुल्म के खिलाफ जब तीन सगे भाइयों का खून खौला, तो उन्होंने एक ऐसी खुफिया योजना बनाई जिसने इतिहास का रुख मोड़ दिया। इस पूरी रोंगटे खड़े कर देने वाली ऐतिहासिक घटना को एक सीरीज में दिखाया गया है।
सीरीज का नाम
हम बात कर रहे हैं बेहद चर्चित मराठी ओरिजिनल सीरीज 'गोंड्या आला रे' की। इस सीरीज ने दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई है और यही वजह है कि इसे IMDb पर 9.0/10 रेटिंग मिली है। सीरीज का ये नाम उस ऐतिहासिक कोड-वर्ड से प्रेरित है, जिसका इस्तेमाल क्रांतिकारी अपने टारगेट के आने का सिग्नल देने के लिए करते थे।
क्यों खास है 'गोंड्या आला रे'?
अंकुर काकड़कर के निर्देशन में बनी ये 10 एपिसोड की सीरीज चापेकर भाइयों (दामोदर, बालकृष्ण और वासुदेव) के बलिदान और 22 जून 1897 को कमिश्नर रैंड की हत्या के पीछे की पूरी रणनीति को दिखाती है।
कमाल की एक्टिंग
सीरीज में मराठी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है। भूषण प्रधान (दामोदर चापेकर), क्षितिश दाते (बालकृष्ण) और शिवराज वैचल (वासुदेव) ने अपने किरदारों में जान फूंक दी है। वहीं, दिग्गज अभिनेता सुनील बर्वे ने लोकमान्य तिलक के बेहद प्रभावशाली किरदार को जीवंत किया है।
हिस्ट्री की किताबों की तरह बोरिंग नहीं है ये सीरीज
ये सीरीज किसी बोरिंग इतिहास के पाठ जैसी नहीं लगती। इसे एक 'हिस्टोरिकल एक्शन-थ्रिलर' की तरह पेश किया गया है, जहां हर पल सस्पेंस और देशभक्ति का जज्बा बना रहता है।
हिंदी में है ये सीरीज?
यदि आप भी भारतीय इतिहास के इस गौरवशाली और आक्रामक अध्याय को करीब से देखना चाहते हैं, तो ये सीरीज जी5 पर अपनी मराठी में देख सकते हैं या समझने के लिए अंग्रेजी सबटाइटल्स ऑन कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


