होली पर परिवार के साथ देखना है कुछ साफ-सुथरा? ये 5 शोज देखकर नहीं होगा पछतावा, IMDb 9.1 तक
होली पर फैमिली के साथ कुछ साफ-सुधरा और भक्तिमय देखना चाहते हैं जो आपको पॉजिटिविटी दे तो यहां ऐसे 5 सजेशंस हैं जो आपको पसंद आएंगे। कुछ की आईएमडीबी पर रेटिंग 9 से भी ज्यादा है।

होली पर छुट्टियों में परिवार के लोग इकट्ठे होते हैं। ऐसे में अगर बच्चों और घर के बुजुर्गों के साथ फिल्म देखने का प्लान बने तो कुछ ऐसा चुनना चाहिए जो आपको सबके सामने शर्मिंदा ना कर दे। ओटीटी प्लैटफॉर्म बोल्ड कॉन्टेंट से भरे पड़े हैं। ऐसे में टॉप 5 ऐसे सजेशंस जो बच्चों का ज्ञान बढ़ाएंगे, बुजुर्गों को पसंद आएंगे और आप भी परिवार के साथ बैठकर एंजॉय कर सकेंगे।
महावतार नरसिम्हा
महावतार नरसिम्हा अगर अब तक नहीं देख पाई हो तो होली पर देखना बनता है। होली के त्योहार का सीधा संबंध भगवान नरसिम्हा और प्रहलाद की कथा से है।
क्यों देखें: यह फिल्म विशेष रूप से भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार पर आधारित है। होली के दिन इसे देखना सबसे ज्यादा रिलीवेंट है। यह मूवी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
IMDb: महावतार नरसिम्हा की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है।
कुरुक्षेत्र
यह नेटफ्लिक्स की पहली भारतीय पौराणिक एनिमेटेड सीरीज है जो हाल ही में रिलीज हुई है।
क्यों देखें: यह महाभारत के 18 दिनों के युद्ध को अलग-अलग योद्धाओं के नजरिए से दिखाती है। इसका एनीमेशन और इमोशनल डेप्थ इसे मस्ट वॉच बनाता है। कुरुक्षेत्र आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
IMDb: कुरुक्षेत्र की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है।
3. श्रीमद रामायण
अगर आप पुराने सीरियल वाली सादगी और नई तकनीक का मेल चाहते हैं, तो यह सीरीज बेस्ट है।
क्यों देखें: इसकी कास्टिंग और भगवान राम की मर्यादा का चित्रण बहुत ही सटीक है। इसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकता है। इसे सोनीलिव और एयरटेल एक्सट्रीम पर देख सकते हैं।
IMDb: श्रीमद रामायण की आईएमडीबी रेटिंग 9 है।
4. द लीजेंड ऑफ हनुमान
यह एक शानदार एनिमेटेड सीरीज है जिसके अब तक 5-6 सीजन आ चुके हैं।
क्यों देखें: इसके विजुअल्स और कहानी कहने का तरीका बच्चों और बड़ों दोनों को बांधे रखता है। यह हनुमान जी के महाबली बनने के सफर को बड़े ही आधुनिक तरीके से दिखाती है। इसे आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
IMDb: आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है।
6. रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम
यह 1992 की भारत-जापान की को-प्रोडक्शन वाली क्लासिक एनिमेटेड फिल्म है।
क्यों देखें: भले ही यह पुरानी हो लेकिन आज भी इसे रामायण की सबसे बेहतरीन एनिमेटेड फिल्म माना जाता है।
IMDb: इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है। इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



