8 रेटिंग वाली हॉरर फिल्म की आई OTT रिलीज डेट, दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से कमाए हैं 3400 करोड़

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Good Horror Movie: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब इस हॉरर फिल्म की ओटीटी पर रिलीज डेट आ गई है। दिलचस्प बात ये है कि इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

Obsession

साल 2026 की सबसे बड़ी हॉरर थ्रिलर फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को यूट्यूबर करी बार्कर ने 6 से 8 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस 3200 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। आइए आपको इस फिल्म का नाम और ओटीटी रिलीज डेट के बारे में बताते हैं।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है फिल्म

इस फिल्म का नाम ‘ऑब्सेशन’ है। नेटफ्लिक्स के मुताबिक, ये फिल्म 17 नवंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी, लेकिन सिर्फ अमेरिका में। भारत और अन्य देशों में ये फिल्म कब आएगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें: 15 मिनट की है ये फिल्म, ऑफिस से आते वक्त देख सकते हैं आप, 8.5 है इसकी रेटिंग

इंडिया में कैसे देख सकते हैं ये फिल्म?

अगर आप अभी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो ये अमेजन प्राइम वीडियो पर 299 रुपये में रेंट पर उपलब्ध है।

क्या है इस हॉरर फिल्म की कहानी?

ये कहानी बेयर कॉलेज स्टूडेंट की है, जिसका किरदार माइकल जॉनस्टन ने निभाया है। बेयर अपनी दोस्त निक्की से एकतरफा मोहब्बत करता है और चाहता है कि निक्की भी उससे प्यार करने लगे। एक दिन बेयर को एक विश मांगने वाली चीज मिलती है जिसे 'वन विश विलो' नाम दिया गया है। बेयर इस चीज का इस्तेमाल करता है और विश मांगता है कि निक्की सिर्फ और सिर्फ उससे प्यार करे। इसके बाद जो होता है वो आपके रौंगटे खड़े कर देगा।

ये भी पढ़ें: OTT Series: 8.1 है इस सीरीज की रेटिंग, इसके 8 एपिसोड देखने के बाद लगेगा कि वीकेंड अच्छा बीता

बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बिना किसी बड़े हॉलीवुड स्टार और बड़े बजट के ये फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी हॉरर ब्लॉकबस्टर बन गई है। बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 409 मिलियन डॉलर (लगभग 3,400 करोड़ से ज्यादा) की ताबड़तोड़ कमाई की है।

यूट्यूब से हॉलीवुड का सफर

'ऑब्सेशन' की सबसे खास बात ये है कि इसके डायरेक्टर, करी बार्कर, लंबे समय से यूट्यूब पर अपने हॉरर स्कैच और शॉर्ट फिल्मों के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके यूट्यूब चैनल 'that's a bad idea' पर आने वाले शॉर्ट वीडियोज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि उनका पहला बड़ा प्रोजेक्ट, हॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों को धूल चटा देगा।

नोट: भारत में इसकी ऑफिशियल नेटफ्लिक्स रिलीज डेट आते ही अपडेट कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - OTT: सच्ची घटनाओं पर बनी है ये एक्शन थ्रिलर सीरीज, 9 है इसकी रेटिंग, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।