O Romeo OTT Release: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो OTT पर इस दिन देगी दस्तक
O Romeo OTT Release: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। अब इस फिल्म को OTT रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए शाहिद की ये फिल्म OTT पर कब और कहां देखी जा सकती है।

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियोओ बॉक्स ऑफिस पर अपनी ओपनिंग कर चुकी है। फिल्म की शुरुआत धीमी जरूर हुई लेकिन वैलेंटाइन वीकेंड से मेकर्स को उम्मीदें होंगी। फिल्म की कहानी और एक्टर्स की शानदार परफॉरमेंस ने ऑडियंस पर छाप छोड़ दी है। इस वीकेंड कमाई में इजाफा होना तय समझा जा रहा है। इस बीच फिल्म की OTT रिलीज से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। ओ रोमियो अप्रैल में इस OTT प्लेटफार्म पर रिलीज की जा सकती है। फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।
शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की OTT रिलीज डेट
फिल्म के पोस्टर पर पहले ही ये जानकारी दे दी गई थी कि इसके स्ट्रीमिंग पार्टनर अमेजन प्राइम वीडियो है। किसी भी फिल्म को थिएटर से OTT पर पहुंचने के लिए 45 से 60 दिनों का समय लगता है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म अप्रैल 2026 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। ओ रोमियो को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है जो इससे पहले शाहिद कपूर के साथ तीन फिल्मों हैदर, कमीने और रंगून में काम कर चुके थे। इन सभी फिल्मों ने शाहिद कपूर के एक्टिंग टैलेंट को दुनिया के सामने शानदार तरीके से पेश किया।
फिल्म की कास्ट से इम्प्रेस हुई ऑडियंस
13 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर की ओ रोमियो में तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे शानदार एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने ओ रोमियो को शानदार बताया है।
ओ रोमियो का ओपनिंग डे कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने अपने ओपनिंग वाले दिन धीमी शुरुआत करते हुए सिर्फ 8.5 करोड़ की कमाए हैं। वहीं ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक ये फिल्म वैलेंटाइन वीकेंड यानी आज शनिवार और रविवार को शानदार कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच का असर कमाई पर दिख सकता है।
शाहिद कपूर की फिल्में
बता दें, कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर की फिल्में खास कमाल नहीं दिखा पाई है। उनकी फिल्म जर्सी, ब्लडी डैडी, देवा बॉक्स ऑफिस पर फीकी रही। हालांकि कृति सेनन के साथ उनकी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने अच्छा बिजनेस किया था। ऐसे में ओ रोमियो से एक्टर को काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा शाहिद अपनी वेब सीरीज फर्जी सीजन 2 से OTT पर वापसी करने वाले हैं। ओ रोमियो ने अभी तक कुल 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। अब इस वीकेंड से उम्मीदें हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


