OTT Watch: शानदार हैं प्राइम की ये 5 क्राइम सीरीज, एक तो सच्ची घटना पर है आधारित
Amazon Prime Crime Series: अमेजन प्राइम वीडियो की 5 ऐसी क्राइम सीरीज हम आपको बता रहे हैं जो आपको जरूर देखनी चाहिए। इन क्राइम सीरीज की कहानी काफी दिलचस्प हैं।

मिर्जापुर द मूवी की इस वक्त हर ओर चर्चा है। ये फिल्म अमेजन प्राइम की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक मिर्जापुर पर ही आधारित है। फिल्म में कुछ किरदार वही नजर आएंगे जो सीरीज में नजर आए थे। अगर आपको मिर्जापुर पसंद है, तो हम आपको अमेजन प्राइम वीडियो की 5 ऐसी हिंदी सीरीज बता रहे हैं जो आपको बिल्कुल पसंद आएंगी। ये अमेजन प्राइम वीडियो की वो सीरीज हैं जो हिंदी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं।
1.दहाड़
IMDb रेटिंग: 7.6
सीरीज के बारे में: 8 एपिसोड की इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया और विजय वर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है जो केवल महिलाओं को मारता है और फिर उनकी लाशें पब्लिक बाथरूम से बरामद होती हैं।
2. तांडव
IMDb रेटिंग: 4.8
सीरीज के बारे में: 9 एपिसोड की ये सीरीज एक पॉलिटिकल क्राइम सीरीज है। इस सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, जीशान अयूब और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आए थे। समर अपने प्रधानमंत्री पिता देवकी नंदन सिंह का मर्डर कर देता है। अब उसे अपना ये राज छिपाए रखना है।
3. पाताल लोक
IMDb रेटिंग: 8.2
सीरीज के बारे में: पाताल लोक की गिनती हिंदी की बेस्ट वेब सीरीज में की जाती है। इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। सीरीज में जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे।
4. द फैमिली मैन
IMDb रेटिंग: 8.6
सीरीज के बारे में: द फैमिली मैन के अबतक के तीन सीजन आ चुके हैं। सीरीज में मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, वेदांस सिन्हा, दर्शन कुमार जैसे कलाकार नजर थे। ये एक स्पाई एक्शन क्राइम सीरीज है। आईएमडीबी के मुताबिक, इस सीरीज ने कुल 71 अवॉर्ड्स जीते हैं।
5. डानसिंग ऑन द ग्रेव
IMDb रेटिंग: 7
सीरीज के बारे में: ये एक डॉक्यू सीरीज साल 2023 में रिलीज हुई थी। सीरीज कीरा खलीली हत्याकांड पर आधारित है। इस सीरीज में चार एपिसोड्स हैं। शकीरा मैसूर के दीवान मिर्जा इस्माइल की पोती थीं। शकीरा के दूसरे पति ने उनकी हत्या कर दी थी। ये सीरीज उसी केस के बारे में बात करती है।


