Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजNikita Roy OTT Release Sonakshi Sinha to Blow Your Mind in Suspense Horror Movie
अब ओटीटी पर रिलीज होगी यह मिस्ट्री-हॉरर फिल्म, होश उड़ा देगा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का किरदार

अब ओटीटी पर रिलीज होगी यह मिस्ट्री-हॉरर फिल्म, होश उड़ा देगा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का किरदार

संक्षेप:

सोनाक्षी सिन्हा की यह दमदार फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कई परतें हैं जो आपको लगातार सोचने पर मजबूर करती रहती हैं। जानिए घर बैठे कैसे फ्री में कर सकते हैं एन्जॉय।

Jan 12, 2026 07:29 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी मिस्ट्री हॉरर फिल्म 'निकिता रॉय' फाइनली ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। सोनाक्षी सिन्हा, सुहैल नय्यर, अर्जुन रामपाल और परेश रावल जैसे सितारों से सजी यह फिल्म जुलाई 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की ओटीटी रिलीज के लिए दर्शकों को काफी इंतजार करना पड़ा। फिल्म को बनाने में तकरीबन 25 करोड़ रुपये की लागत आई थी और बॉक्स ऑफिस पर यह अपनी लागत नहीं निकाल पाई, लेकिन फिल्म की कहानी और डायरेक्शन के लिए क्रिटिक्स ने इसकी तारीफ की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहां देखें सोनाक्षी सिन्हा की निकिता रॉय?

फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है तो आप यह फिल्म घर बैठे फ्री में अपने मोबाइल फोन या स्मार्ट टीवी पर एन्जॉय कर सकते हैं। बात फिल्म की कहानी की करें तो एक ऐसी दुनिया में जहां तर्क और यकीन के बीच गहरी खाई है, निकिता रॉय इन दोनों के बीच की धुंधली लकीर पर चलती है— धोखे, डर और अलौकिक साजिशों के खौफनाक जाल से गुजरती है। अगर आपको सस्पेंस थ्रिलर और सुपरनैचुरल कॉन्सेप्ट वाली फिल्में पसंद हैं तो यह फिल्म आपके लिए है।

ये भी पढ़ें:OTT पर टॉप 5 रियलिटी शोज की लिस्ट, कपिल शर्मा को पछाड़ यह शो नंबर वन
ये भी पढ़ें:ओटीटी पर इस हफ्ते की टॉप 5 लिस्ट, जानिए सबसे ज्यादा देखी गई कौन सी मूवी
ये भी पढ़ें:डॉक्यूमेंट्री फिल्में देखने का है चस्का? जान लीजिए ये टॉप 7 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स

ओटीटी रिलीज पर क्या बोलीं सोनाक्षी सिन्हा?

फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, "शुरू से ही निकिता मुझे बहुत रियल लगी। वह नुकसान, कन्फ्यूजन और बहुत सारे अनसुलझे सवालों से जूझ रही है, लेकिन फिर भी वह आगे बढ़ती रहती है। जो बात मेरे जेहन में रह गई, वह थी उसकी खामोश ताकत, ऐसी ताकत जिसे पावरफुल होने के लिए जोर से बोलने की जरूरत नहीं होती। कुश के डायरेक्शन ने मुझे उन खामोशियों और भावनाओं को एक्सप्लोर करने की जगह दी। मैं जियो हॉटस्टार पर फिल्म के प्रीमियर को लेकर एक्साइटेड हूं, जो मुझे बहुत बड़ी ऑडियंस से जुड़ने का एक मौका देता है।"

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।