OTT Recommendation: नेटफ्लिक्स पर देख डालें ये 5 फिल्में और सीरीज, शानदार रहेगा वीकेंड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Netflix Watch: वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर क्या देखें इसके एक लिस्ट इंस्टाग्राम ने जारी की है। इस लिस्ट में साउथ की फिल्में शामिल हैं।आप वीकेंड पर इन फिल्मों को देख सकते हैं। 

OTT Weekend Watch

अगर आप वीकेंड पर कुछ अच्छा देखने का प्लान कर रहे हैं तो नेटफ्लिक्स की सजेस्टेड फिल्म और सीरीज देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स ने वीकेंड के लिए पांच फिल्में और सीरीज रिकमेंट की हैं। इन फिल्मों और सीरीज में सभी साउथ की फिल्में हैं। नेटफ्लिक्स ने इन फिल्मों के रिकमेंडेशन के साथ लिखा- अपनी वीकेंड पर साउथ मोड पर डालने का ये आपका साइन है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में हैं।

सुपर सुब्बू

IMDb रेटिंग: 7.4

इस लिस्ट में पहला नाम तेलुगु भाषा की सीरीज सुपर सुब्बू है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में भी देख सकते हैं। सीरीज के प्लॉट की बात करें तो एक लड़के को एक खतरनाक गांव में बच्चों को सेक्श एडुकेशन पढ़ाने की जिम्मेदारी निभाती है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए उसे अपने गुस्सैल पिता से बचने का रास्ता निकालना होगा। इस सीरीज में 7 एपिसोड्स हैं।

पेद्दी

IMDb रेटिंग: 5.7

लिस्ट में दूसरा नंबर पर राम चरण और जाह्नवी कपूर की एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेद्दी का है। फिल्म अभी तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध है। हिंदी भाषा में भी फिल्म जल्द ही ओटीटी पर आएगी। एक गांव जिसके बारे में कोई नहीं जानता है, उस गांव का एक मजदूर एथलीट अपने गांव को पहचान दिलाने के लिए लड़ता है।

ब्लास्ट

IMDb रेटिंग: 7.4

लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्राइम ड्रामा फिल्म ब्लास्ट है। फिल्म में अर्जुन सरजा, अभिरामी और प्रीति मुकुंदन जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में मौजूद है। एक आम परिवार जब एक गैंगस्टर के साथ लड़ाई में फंस जाता है, परिवार की मार्शल आर्ट की पावर सामने आती है।

सिंग गीथम

IMDb रेटिंग: 6.4

सिंग गीथम एक सोशल मुद्दे पर बनी कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अहिल्या बामरू, अयान और शालिनी कोंडेपुड़ी जैसे कलाकार नजर आए हैं। अपने पैतृिक गांव लौटने के बाद पैसों का भूखा आदमी एक छिपे हुए सोने के चलते विवादों में पड़ जाता है। फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ भाषा में नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

गुरथुकोस्तुन्नयी

IMDb रेटिंग: 9.4

लिस्ट में 5वें नंबर पर तेलुगु भाषा की सीरीज गुरथुकोस्तुन्नयी है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है। संतोष अपने बचपन की दोस्त वैशाली से शादी करने वाला है, लेकिन शादी से ठीक पहले संतोष की याद चली गई है। फिल्म में विराज अश्विन, वीवा राघव और रोहिणी हत्तंगडी जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज में 7 एपिसोड्स हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।