18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही हैं ये 6 फिल्में, ऑडियंस को है इसका इंतजार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ये हफ्ता नेटफ्लिक्स के नाम रहने वाला है। इस हफ्ते हिंदी, इंग्लिश, कोरियन और साउथ फिल्मों/वेब सीरीज की बाढ़ आने वाली है। जानिए कब आ रही हैं ये फिल्में।

netflix upcoming releases 18 september 7 movies and series are coming read
18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही हैं ये 6 फिल्में, ऑडियंस को है इसका इंतजार

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते शानदार फिल्मों और वेब सीरीज का धमाका होने वाला है। कॉमेडी, हॉरर, सस्पेंस और ड्रामा से भरी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इंतजार में बैठी ऑडियंस के लिए तगड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। इस बार जाकिर खान के शो से लेकर, लस्ट स्टोरीज, साउथ की फिल्में आ रही हैं। जानिए नेटफ्लिक्स पर आने वाली इन फिल्मों की डिटेल। कब और कैसे देखें-

जाकिर खान स्पेशल पापा यार

जाकिर खान अपनी अनोखी कहानियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी कॉमेडी में ऑडियंस हंसने के साथ रोती भी है। ये काम सिर्फ जाकिर कर सकते हैं। अब वो अपना एक और स्पेशल शो ला रहे हैं जो उनकी निजी जिंदगियों की कहानियों से भरा लग रहा है। इस शो को 18 सितंबर नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

नॉट अ स्ट्रेंजर

नॉट अ स्ट्रेंजर नाम की एक तुर्की वेब सीरीज है जिसे आप इंग्लिश भाषा में भी देख सकते हैं। इस सीरीज की कहानी एक नई मां पर बेस्ड है। एक नई मां जो काम और दफ्तर के लिए एक नैनी को काम पर रखती है। लेकिन इस नैनीं के जिंदगी के अलग राज है जो हैरान करते हैं। ये सीरीज आपको सीट से हिलने नहीं देगी। सस्पेंस और थ्रिलर से भरी सीरीज आ रही है। ये वीकेंड खास होने वाला है।

द स्कैंडल

कोरियन कंटेंट का ऑडियंस में काफी क्रेज है। अब द स्कैंडल नाम की एक सीरीज आ रही है। ये कहानी एक ऐसी औरत की है जो चालाकी से अपने आप को आगे रखती है। वहीं एक प्लेबॉय का कहानी में अहम रोल है। दोनों एक विधवा को अपने जाल में फंसाते हैं।

बेस्ट ऑफ द बेस्ट

अमेरिकी कॉमेडी फिल्म बेस्ट ऑफ बेस्ट आ रही है। इस फिल्म की कहानी दो बचपन की दोस्तों के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में बॉलीवुड के लिए इन दोस्तों का जबरदस्त क्रेज भी दिखता है। दोनों बॉलीवुड फ्यूजन डांस टीम का हिस्सा बनती हैं। ये फिल्म इस 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

सिनर्स

अमेरिका हॉरर फिल्म सिनर्स आपको डराने के लिए आ रही है। ये एक वैम्पायर की कहानी है। इस्मने माइकल बी जॉर्डन डबल रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को देख सकते हैं।

लस्ट स्टोरीज 3

लस्ट स्टोरीज के पहले दोनों पार्ट को ऑडियंस ने पसंद किया है। अब इसका तीसरा पार्ट रिलीज के लिए तैयार है। इस बार भी चार छोटी कहानियों से मिलकर इस फिल्म को बनाया गया है। चार अलग डायरेक्टर्स ने इन हिस्सों को डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 18 सितंबर को नेटफ्लिक पर रिलीज हो रही है। इसका पहला पार्ट साल 2018 में आया था और दूसरा पार्ट साल 2023 में। दोनों पार्ट को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। अब तीसरा पार्ट आ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है मेकर्स ने कुछ खास ही ऑडियंस के सामने परोसने की कोशिश की होगी।

इरुमुड़ी

अभी तक थिएटर में कमाल दिखाने वाली तेलुगू फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर आ रही है। फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में रवि तेजा ने लीड रोल निभाया है। अब ये फिल्म 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। फिल्म को थिएटर ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। कई साउथ एक्टर्स ने फिल्म में दिखाए गए इमोशन और एक्टर्स की परफॉरमेंस की तारीफ की। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने का इंतजार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही हैं ये 6 फिल्में, ऑडियंस को है इसका इंतजार