आज संडे नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई ये 10 फिल्में, नंबर 1 की इस साउथ फिल्म ने सबको पछाड़ा
आज संडे को नेटफ्लिक्स पर इन 10 फिल्मों का क्रेज रहा है। पूरे देश में लोग इन फिल्मों को देखा जा रहा था।लिस्ट में साउथ की एक नई फिल्म नंबर 1 पर बनी हुई है। इसके अलावा शाहिद कपूर, सनी देओल जैसे एक्टर्स की फिल्म भी लिस्ट का हिस्सा हैं।

नेटफ्लिक्स पर शानदार फिल्मों की बाढ़ आई हुई है। एक्शन, ड्रामा, रोमांस और सस्पेंस, कॉमेडी से भरी ये फिल्में आज संडे को देश भर में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं। साउथ फिल्मों से लेकर इंग्लिश और हिंदी फिल्मों का धमाका हो रखा है। जानिए आज संडे को देख में कौन सी फिल्में सबसे ज्यादा देखी गई। इस लिस्ट में सनी देओल, शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ समेत कई एक्टर्स शामिल है।
प्यार प्रेमा कल्याणम
हाल में नेटफ्लिक्स पर प्यार प्रेमा कल्याणम नाम की तमिल फिल्म आई है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो शादी के बाद अपना मायका नहीं छोड़ती। ऐसे में पति इसके साथ मायके ,इ ही शिफ्ट हो जाता है। नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म को IMDB पर 7 की रेटिंग मिली है।
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 की कहानी एक ऐसे कपल के इर्दगिर्द है जिनके बीच एक तीसरा शख्स आ जाता है। कहानी एंटरटेनिंग है और ऑडियंस को पसंद आ रही है। आज ये फिल्म नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।
Facing El Chapo
नेटफ्लिक्स पर एक स्पेनिश भाषा की फिल्म Facing El Chapo भी ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म दो ऐसे ऑफिसर की है कि जो एक चोरी की कार को रोकते हैं और उनका सामना सबसे बड़ी क्रिमिनल गैंग से होता है। IMDB पर 6.6 वाली ये फिल्म आज नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।
द लास्ट हाउस
एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जो एक चार लोगों के परिवार की कहानी है। फिल्म में परिवार अपने ही घर में बंद हो चुका है। इससे बचने के लिए वो मिलकर काम करते हैं। ये फिल्म नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।
मैं वापस आऊंगा
दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा ने थिएटर ऑडियंस पर भी गहरी छाप छोड़ी थी। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी छाई हुई है। फिल्म की कहानी पाकिस्तान में छूटे एक अधूरे प्यार की है। आज ये फिल्म नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।
गट्टा कुश्ती 2
ये फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है जिसमें पति एक घर में रहने वाला हाउस हस्बैंड है। वो अपनी पत्नी कीर्ति के कुश्ती में करियर को सपोर्ट करता है। फिल्म नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।
ट्रस्ट
फिल्म ट्रस्ट एक ऐसी लड़की की कहानी है जो एक ऑनलाइन सेक्सुअल ट्रैप में फंस जाती है। ये फिल्म आज नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।
इधायम मुरली
साउथ फिल्म इधायम मुरली एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपने प्यार का इजहार करने में देरी कर देता है। इधायम की जिंदगी के हर पढ़ाव पर उसे प्यार होता है लेकिन वो कभी अपनी फीलिंग जाहिर नहीं करता। इस वजह से वो अंत तक सिंगल ही होता है। लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है जो कहानी बदल देता है। ये फिल्म नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।
इक्का
सनी देओल की फिल्म इक्का रिलीज के बाद से छाई हुई है। इस फिल्म में एक्टर एक ऐसे वकील के किरदार में हैं जिसे अपनी बेटी को बचाने के लिए एक गलत इंसान को बचाने का केस लड़ना पड़ता है। अक्षय खन्ना नेगेटिव रोल में हैं। ये फिल्म आज नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।
पेड्डी
राम चरन की फिल्म पेड्डी थिएटर पर बेशक धमाकेदार कमाई नहीं कर पाई हो, लेकिन ऑनलाइन पसंद की जा रही है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म नुम्नेर 10 पर ट्रेंड कर रही है।


