नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है ये सीरीज, 8.7 है इसकी रेटिंग, लोग बोले- इंडिया में भी ऐसा होना चाहिए
Netflix Web Series: नेटफ्लिक्स पर हाल में एक स्कूल एक्शन ड्रामा सीरीज आई है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है और ये इस वक्त नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस समय एक कोरियन स्कूल एक्शन थ्रिलर सीरीज ने तहलका मचा रखा है। रिलीज होते ही ये सीरीज दुनिया भर के नॉन इंग्लिश सीरीज की लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। दर्शकों के बीच इस शो का क्रेज इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि उनके देश में भी ऐसा कोई कानून या सिस्टम होना चाहिए!
क्या है इस सीरीज की कहानी?
पहले तो बता दें ये सीरीज असली घटनाओं पर आधारित नहीं है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि साउथ कोरिया के कुछ स्कूलों में अनुशासन का मजाक बना रखा है। कहीं अमीर और रसूखदार माता-पिता के कारण टीचर्स बेबस हैं। तो कहीं मसूम बच्चों का टीचर्स ने जीना हराम कर रखा है। ऐसे में एजुकेशन मिनिस्टर बड़ा कदम उठाते हैं।
लोगों को क्यों पसंद आ रही है ये सीरीज?
किसी भी देश में तुरंत न्याय नहीं मिलता है। समय लगता है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। सबूत इकट्ठा करने पड़ते हैं। लेकिन अगर कोई आपकी तरफ से लड़े, आपको इंसाफ दिलाए और अन्याय करने वाले को सबक भी सिखाए तो आपको कैसा लगेगा? मजा आएगा न! यही इस सीरीज में दिखाया गया है इसलिए इसे लोग काफी पसंंद कर रहे हैं।
सीरीज की खास बात
इसके कुल 10 एपिसोड्स हैं। इस सीरीज की खास बात ये है कि इसके हर एपिसोड में अलग कहानी दिखाई गई है। हर कहानी एक-दूसरे से अलग है और दमदार है।
सीरीज का नाम
इस सीरीज का नाम 'टीच यू अ लेसन' है। ये सीरीज हिंदी में है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है। लोग इस सीरीज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि उनके देश में भी ये कानून होना चाहिए। एक ने लिखा, 'हमारे यहां भी ऐसा सिस्टम हो तो मजा आ जाए।' दूसरे ने लिखा, 'मजा आ गया सीरीज देखकर।'
कुछ लोग सीरीज को कर रहे हैं ट्रोल
इस सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस भी छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि इस सीरीज में हिंसा को बहुत ज्यादा बढ़ावा दिया गया है। कहानी में दिखाया गया है कि बच्चों को सुधारने के लिए उन्हें डराना और मारना-पीटना सही है। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि इस सीरीज के जरिए ये मैसेज दिया जा रहा है कि कानून हाथ में लेना सही है। वहीं कुछ का मानना है कि जब असल लाइफ में कानून नाकाम हो जाता है, तो स्क्रीन पर ऐसी सीरीज देखकर मजा आता है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


