
नेटफ्लिक्स बनाएगा आखिरी हफ्ता शानदार! आने वाली हैं ये फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री
Netflix this week releases: अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस वीकेंड घर पर कैसे टाइम पास करेंगे तो आपको बता दें कि महीने के आखिरी हफ्ते में ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स कई फिल्में और वेब सीरीज लेकर आ रहा है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कुछ चुनिंदा फिल्में ही रिलीज होंगी। एक भी हिंदी फिल्म नहीं होगी, लेकिन जो फिल्में और शोज आने वाली हैं उन्हें आप हिंदी में भी एन्जॉय कर पाएंगे। महीने का आखिरी हफ्ता है जिसमें आपको सस्पेंस थ्रिलर से लेकर रोमांस और रोमांच तक सब कुछ मिलेगा। तो अगर आप भी सोच रहे हैं कि 26 जनवरी की छुट्टी घर बैठे कुछ मजेदार कॉन्टेंट देखकर बिताएंगे तो एक नजर इस लिस्ट पर भी डाल लीजिए। तो चलिए जानते हैं इस महीने रिलीज होने जा रही फिल्मों और ओटीटी शोज की लिस्ट।
स्कायक्रैपर लाइव
कैसा लगेगा एक इंसान को दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक पर चढ़ते हुए देखना। वो भी बिना किसी खास सेफ्टी इंतजाम के। तो जनवरी 24 से नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कीजिए स्कायक्रैपर लाइव, जो आपको रोमांच के एक अलग ही स्तर पर ले जाएगी।
माइक एप्स - डेल्यूजनल
अगर कुछ मूड हल्का करने वाला देखना है तो भी आपके लिए नेटफ्लिक्स कुछ लाने वाला है। गणतंत्र दिवस के ठीक अगले ही दिन (27 जनवरी) को माइक एप्स - डेल्यूजनल रिलीज होगी। यह एक स्टैंडअप कॉमेडी शो है, जिसमें आपको हंसने गुदगुदाने का भरपूर मौका मिलेगा।
टेक दैट
नेटफ्लिक्स पर ही 27 जनवरी को आपको देखने को मिलेगी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म जो दिखाएगी लंदन के कुछ सबसे आइकॉनिक बॉय बैंड्स की सच्ची कहानी। इसमें आपको कई ऐसी आर्काइव फुटेज भी देखने को मिलेंगी जो अभी तक अनदेखी रही हैं।
ब्रिगरटन
कहानी इंग्लैंड में रीजेंसी युग के दौरान शक्तिशाली ब्रिगर्टन परिवार के 8 भाई-बहनों की है जो प्यार की तलाश में हैं। लेकिन इस बीच क्या मुश्किलें आने वाली हैं यह कहानी को और भी दिलचस्प बना देता है। इस शो के अभी तक कुल 3 सीजन आ चुके हैं और सभी को बेशुमार प्यार मिला है, चौथे सीजन में क्या ट्विस्ट आएंगे? यह जल्द ही पता चलेगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




