
Netflix: सस्पेंस थ्रिलर से लेकर हॉरर ड्रामा तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आने वाली ये फिल्में
Netflix this week: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। लेकिन आपके लिए इनमें से कौन सी बेहतर है? चलिए जानते हैं।
Netflix this Week Releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं रहने वाली हैं। ओटीटी जायंट ऐप पर सस्पेंस थ्रिलर से लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा तक सब कुछ देखने को मिलने वाला है। तो अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि इस वीकेंड या छुट्टी के मौके पर घर बैठे कौन सी फिल्में या वेब सीरीज एन्जॉय की जाएं, तो चलिए जान लेते हैं यह लिस्ट जिससे अपनी पसंद के मुताबिक आप अपनी फेवरिट चुन सकते हैं।
वेरोनिका मार्स
अगर कोई हुनर आपके खून में हो, तो फिर डिग्री और तजुर्बे का इंतजार नहीं करते। कहानी एक 17 साल की लड़की की है जो क्राइम केस सुलझाना सीख रही है। उसका पहला बड़ा मिशन है अपनी बेस्ट फ्रेंड के किलर को खोजना। रिलीज डेट - 14 जनवरी।
द क्वीन ऑफ फ्लो
प्यार, म्यूजिक और फैमिली ने येमी और चार्ली को बीते कुछ सालों में बिजी रखा। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से उनका सब कुछ बर्बाद हो सकता है। चुनौती है अपने आपको और अपने परिवार को बचाने की। रिलीज डेट - 14 जनवरी।
अगाथा क्रिस्टीन्स सेवेन डायल्स
जब एक ग्रैंड कंट्री हाउस पार्टी में मर्डर हो जाता है तो एक लीजेंडरी शख्स इस केस को सुलझाने का जिम्मा उठाता है। कुछ सस्पेंस से लबरेज देखना है तो 15 जनवरी को यह धमाकेदार वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है।
बोन लेक
कहानी एक मिस्टीरियस कपल की है जो एक सुनसान हवेली में साथ रहने को मजबूर है। कुछ ही वक्त में उन्हें इस बात का अहसास हो जाता है कि उनका रोमांस असल में वासना और खूब-खराबे के किसी दलदल में फंस चुका है।
टु लव, टु लूज
यह एक बदकिस्मत लव स्टोरी है जो दो परिवारों का भविष्य तय करेगी। अपने फैमिली रेस्त्रां को बचाने की कोशिश में एक लेडी एक रिकवरी एजेंट के प्यार में पड़ जाती है।
द रिप
एक सुनसान ठिकाने में लाखों की नकदी मिलने पर मयामी पुलिस की एक टीम में अविश्वास की स्थिति पैदा हो जाती है। जैसे ही बाहरी ताकतों को जब्त की गई रकम के बारे में पता चलता है, सब कुछ सवालों के घेरे में आ जाता है। यहां तक कि उन पर भरोसा करने की क्षमता पर भी सवाल उठने लगते हैं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




