
एक्शन और थ्रिलर से पैक रहेगा अगला हफ्ता, नेटफ्लिक्स पर आएंगी ये टॉप 5 फिल्में और सीरीज
Netflix this week: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते क्या देखा जाए? इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं तो जरा नजर डालिए इस वीक रिलीज होने जा रही इन 5 फिल्मों और वेब सीरीज पर।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आपका आने वाला हफ्ता काफी मजेदार रहने वाला है। क्यों? क्योंकि अपकमिंग वीक में रिलीज होने जा रही हैं कई मजेदार फिल्में और वेब सीरीज। तो चलिए जान लेते हैं कि अगले हफ्ते अगर आपको घर बैठे परिवार के साथ वक्त बिताना है या फिर वीकेंड के लिए कुछ धमाकेदार फिल्म या वेब सीरीज खोज रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए बेस्ट चॉइज कौन सी हो सकती है?
स्कायक्रैपर लाइव
दुनिया के सबसे मशहूर सोलो क्लाइम्बर्स में से एक एलेक्स होन्नाल्ड ताइपी में दुनिया की सबसे ऊंची मानवीय संरचनाओं में से एक पर चढ़ाई करने जा रहे हैं। इवेंट में सब कुछ लाइव होगा और जिंदगी-मौत के खेल से बड़ा रोमांच आपके लिए क्या ही हो सकता है। रिलीज डेट- 23 जनवरी।
फ्री ब्रेट
एक देसी पिता और उसी तरह का उनका परिवार एक अलग ही तरह की मुसीबत का सामना करने वाला है जब उनका मिलना जुलना एक रईस फैन्सी परिवार से होगा। चुनौती एक नए स्कूल के हिसाब से खुद को ढालने की भी है। रिलीज डेट - 22 जनवरी।
फाइन्डिंग हर एज
अपने फैमिली बिजनेस को बचाने के लिए एक एक्स स्केटर एक थ्रिल से लबरेज अपने नए साथी के साथ फिर एक बार स्केटिंग रिंक में लौटती है। लेकिन उसके पार्टनर को नहीं पता है कि वो अपने पुराने साथी से जुड़ी यादों को अभी भी दिल में संजोए हुए है। रिलीज डेट - 22 जनवरी।
किडनैप्ड - एलिजाबेथ स्मार्ट
अक्सर हमें सच्ची कहानियां फिक्शन से ज्यादा रोमांचित महसूस कराती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है एलिजाबेथ की यह डॉक्यूमेंट्री जिसमें आप सुनेंगे साल 2002 की यह कहानी जिसमें 14 साल की एक बच्ची को चाकू की नोक पर उसके बिस्तर से किडनैप कर लिया गया। उसको बचाया जाना और उसकी पूरी कहानी इस डॉक्यूमेंट्री में संजोई गई है। रिलीज डेट - 21 जनवरी।
WWE: अनरियल
अगर आपने 'WWE अनरियल' का पिछला सीजन एन्जॉय किया था तो हो जाइए फिर एक बार तैयार। क्योंकि आपके पसंदीदा रेसलर्स फिर एक बार पर्दे के पीछे का वो सारा एक्शन लेकर आ रहे हैं जिसे NETFLIX पर पहले सीजन में ढेर सारा प्यार मिला था। रिलीज डेट - 20 जनवरी रहने वाली है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




